Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Paan: पान खाने के बाद भूलकर इन चीजों का न करें सेवन, सेहत पर पड़ता है बुरा असर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 17 Jan 2023 04:24 PM (IST)

    Paan पान के पत्ते में फिनाइल एल्केलाइड टैनिन प्रोपेन आयोडीन पोटेशियम विटामिन ए बी1 बी2 निकोटिनिक के गुण पाए जाते हैं जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव में फायदेमंद होते हैं। साथ ही पानी की मात्रा अधिक और कैलोरी बहुत कम पाई जाती है।

    Hero Image
    Paan: पान खाने के बाद भूलकर इन चीजों का न करें सेवन, सेहत पर पड़ता है बुरा असर

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Paan: सनातन शास्त्रों की मानें तो समुद्र मंथन के समय पान के पत्ते का इस्तेमाल किया गया था। उस समय से शुभ कार्य में पान के पत्ते का उपयोग किया जाता है। खासकर, पूजा के समय पान के पत्ते और सुपारी का विशेष महत्व है। वहीं, खाना खाने के बाद पान खाने और खिलाने का भी रिवाज है। पान के पत्ते में फिनाइल, एल्केलाइड, टैनिन, प्रोपेन, आयोडीन, पोटेशियम, विटामिन ए, बी1, बी2, निकोटिनिक के गुण पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव में फायदेमंद होते हैं। साथ ही पानी की मात्रा अधिक और कैलोरी बहुत कम पाई जाती है। इसके सेवन से शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। पान के पत्ते सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। हालांकि, अत्यधिक सेवन से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही पान खाने के बाद कई चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर इन चीजों का सेवन करते हैं, तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। आइए, इनके बारे में जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -पान खाने के बाद ठंडी चीजों का सेवन न करें। इससे पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।

    -पान खाने के बाद मुंह और सीने को शीतलता प्राप्त होती है। इसके लिए पान खाने के बाद तुरंत ठंडा पानी न पिएं। इससे सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। साथ ही अल्सर का खतरा हो सकता है।

    -हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पान खाने के बाद मसाले से बनी चीजों का सेवन न करें। इससे हाजमा बिगड़ता है। साथ ही कब्ज की समस्या हो सकती है।

    -पान खाने के बाद जूस का सेवन बिल्कुल न करें। इससे दांतों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

    -पान खाने के बाद किसी भी प्रकार की दवा का सेवन न करें। अगर आप पान खाने के बाद दवा का सेवन करते हैं, तो पेट और सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

    -पान खाने के बाद दूध का भी सेवन नहीं करना चाहिए। अगर पान खाने के बाद दूध पीते हैं, तो पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। इसके अलावा, दांतों पर भी बुरा असर पड़ता है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।