Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Katichakrasana: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना जरूर करें कटिचक्रासन, जानें करने का सही तरीका

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sun, 06 Nov 2022 09:38 AM (IST)

    Katichakrasana योग एक्सपर्ट प्रियंका सिंह की मानें तो कटिचक्रासन हिंदी के दो शब्दों कटि और चक्र से मिलकर बना है। आसान शब्दों में कहें तो कटि यानी कमर और चक्र यानी पहिया से मिलकर बना है। कमर को दाईं और बाईं ओर घुमाने को मुद्रा को कटिचक्रासन कहते हैं।

    Hero Image
    Katichakrasana: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना जरूर करें कटिचक्रासन, जानें करने का सही तरीका

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Katichakrasana: बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए संतुलित आहार और रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है। साथ ही कैलोरी काउंट भी जरूर करें। कैलोरी गेन के समानुपात में कैलोरी बर्न करने से वजन कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा, बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना योग का भी सहारा ले सकते हैं। योग के कई आसन हैं, जिन्हें करने से मोटापा, मधुमेह समेत कई बीमारियों में फायदा मिलता है। इनमें एक आसन कटिचक्रासन है, जिसे करने से वेट लॉस करने में मदद मिलती है। अगर आप भी तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो रोजाना कटिचक्रासन जरूर करें। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कटिचक्रासन क्या है

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka Singh (@ps_yogasana)

    योग एक्सपर्ट प्रियंका सिंह की मानें तो कटिचक्रासन हिंदी के दो शब्दों कटि और चक्र से मिलकर बना है। आसान शब्दों में कहें तो कटि यानी कमर और चक्र यानी पहिया से मिलकर बना है। पहिया की मुद्रा में आकर कमर को दाईं और बाईं ओर घुमाने को कटिचक्रासन कहते हैं। इस योग को करने से कमर में खिंचाव पैदा होता है। साथ ही फैट बर्न होता है। इस योग को नियमित रूप से करने से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

    कैसे करें कटिचक्रासन

    इसके लिए सबसे पहले सावधान की मुद्रा में आ जाएं। आसान शब्दों में कहें तो सीधे खड़े हो जाएं। अब दोनों हाथों को कमर पर रखें। फिर एक हाथ को कमर पर रखें। वहीं, दूसरे हाथ को हवा में लहराकर कमर को झुकाएं। इस दौरान शारीरिक शक्ति का दमन न करें। इस स्थिति में आकर मध्यम गति में सांस लें और आंखें बंद रखें। कुछ पल के बाद पुनः पहली अवस्था में आ जाएं। फिर दूसरे हाथ से कटिचक्रासन करें। इस योग को रोजाना करने से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कटिचक्रासन करने से पहले योग एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    Image And Video Credit : ps_yogasana