Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Halasana Benefits: कमर दर्द को दूर करने के लिए रोजाना करें हलासन, जानें करने का सही तरीका

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Mon, 29 Aug 2022 09:36 PM (IST)

    Halasana Benefits जानकारों की मानें तो दस में आठ व्यक्ति अपने जीवन में एक बार कमर दर्द जरूर महसूस करते हैं। अगर आप भी कमर दर्द की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं तो रोजाना हलासन जरूर करें।

    Hero Image
    Halasana Benefits: कमर दर्द को दूर करने के लिए रोजाना करें हलासन, जानें करने का सही तरीका

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Halasana Benefits: लंबे समय तक एक ही पॉश्चर में काम करने से कमर दर्द की समस्या होती है। वहीं, महिलाओं में कमर दर्द की समस्या मासिक धर्म और गर्भ में सूजन की वजह से भी होती है। हालांकि, बैक पेन से कोई और किसी भी उम्र का व्यक्ति प्रभावित हो सकता है। खासकर, डेस्कटॉप और लैपटॉप पर काम करने वाले लोगों में कमर दर्द की शिकायत अधिक रहती है। जानकारों की मानें तो दस में आठ व्यक्ति अपने जीवन में एक बार कमर दर्द जरूर महसूस करते हैं। अगर आप भी कमर दर्द की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना हलासन जरूर करें। आइए, हलासन के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हलासन क्या है ?

    हल की मुद्रा में आकर योग करना हलासन कहलाता है। यह हिंदी के दो शब्दों हल और आसन से मिलकर बना है। हालांकि, हलासन करना आसान नहीं है। इसके लिए कठिन परिश्रम की जरूरत पड़ती है। वहीं, इस योग को पहली बार करने वाले लोगों को हमेशा सलाह दी जाती है कि योग एक्सपर्ट की निगरानी में ही हलासन करें।

    हलासन के फायदे

    -इस योग को करने से शरीर लचीला बनता है।

    -पाचन तंत्र मजबूत होता है।

    -कब्ज की समस्या से निजात मिलता है।

    -कमर दर्द में आराम मिलता है।

    -वजन कम करने में मददगार होता है।

    -बवासीर में राहत मिलता है।

    -तनाव दूर होता है।

    कैसे करें हलासन ?

    इसके लिए सबसे पहले समतल जमीन पर दरी बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं और हाथों को शरीर के समीप रखें। इसके बाद अपनी टांगों को हवा में लहराते हुए सिर के पीछे ले जाएं। इस दौरान हाथों का सहारा ले सकते हैं। इसके बाद हाथों को पहली अवस्था में ले आएं। इस मुद्रा में शारीरिक क्षमता के अनुसार रहें। इसके बाद पहली मुद्रा में आ जाएं। इस योग को रोजाना करें। इससे कमर दर्द में आराम मिलता है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    Pic credit- ps_yogasana/Instagram