Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Diwali 2021: मधुमेह के मरीज दिवाली में खाएं ये शुगर फ्री स्वीट्स

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sun, 24 Oct 2021 03:21 PM (IST)

    बेसन शुगर कंट्रोल करने में सहायक होता है। विशेषज्ञों की मानें तो बेसन में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) बहुत कम होता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स मापने की वह प्रक्रिया है जिससे यह पता चलता है कि कार्बोहाइड्रेट से कितने समय में ग्लूकोज़ बनता है।

    Hero Image
    विशेषज्ञों की मानें तो बेसन में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) बहुत कम होता है।

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। लोगों की खराब जीवनशैली और गलत खानपान के चलते आजकल डायबिटीज एक आम बीमारी बन गई है। यह बीमारी एक बार लग जाने के बाद ज़िंदगीभर साथ रहती है। विशेषज्ञों की मानें तो रक्त में शर्करा स्तर बढ़ने और अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन न निकलने के चलते डायबिटीज होती है। इस बीमारी में मीठी चीजों से परहेज जरूरी है। लापरवाही बरतने पर कई अन्य बीमारियां जन्म लेती हैं। हालांकि, त्योहारों के सीजन में लोग न चाहकर भी मिठाइयों से दूरी नहीं बना पाते हैं। इससे शुगर स्तर बढ़ने का भी खतरा रहता है। इसके लिए त्योहार के दिनों में डॉक्टर से सलाह के बाद ही स्वीट्स का सेवन करें। वहीं, अगर मिठाई खाने का मन होता है, तो शुगर फ्री मिठाईयां खाएं। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेसन लड्डू खाएं

    बेसन शुगर कंट्रोल करने में सहायक होता है। विशेषज्ञों की मानें तो बेसन में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) बहुत कम होता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स मापने की वह प्रक्रिया है, जिससे यह पता चलता है कि कार्बोहाइड्रेट से कितने समय में ग्लूकोज़ बनता है। अतः बेसन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए बेसन के लड्डू का सेवन कर सकते हैं। आप मिठास के लिए स्टीविया का इस्तेमाल कर सकते हैं। आसान शब्दों में कहें तो स्टीविया मिलाकर बेसन के लड्डू बना सकते हैं।

    मूंग दाल का हलवा खाएं

    मूंग दाल सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स 38 होता है। साथ ही प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो ह्रदय के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शुगर बढ़ने का खतरा कम रहता है। साथ ही आप आसानी से मूंग दाल का हलवा तैयार कर सकते हैं। आजकल बाजार में भी मूंग दाल का हलवा आसानी से मिल जाता है।

    नारियल लड्डू खाएं

    त्योहार के सीजन में शुगर के मरीज नारियल के लड्डू का सेवन कर सकते हैं। डॉक्टर्स भी मधुमेह के मरीज को नारियल लड्डू खाने की सलाह देते हैं। हालांकि, नारियल के लड्डू में चीनी के बदले स्टीविया का इस्तेमाल करें। आप पिस्ता खीर और खजूर बर्फी का सेवन कर सकते हैं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।