Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Benefits of Tadasana: डायबिटीज के मरीज रोजाना करें ताड़ासन, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Mon, 26 Dec 2022 02:03 PM (IST)

    Benefits of Tadasana ताड़ासन दो शब्दों ताड़ और आसन से मिलकर बना है। आसान शब्दों में कहें तो ताड़ यानी पर्वत की मुद्रा में खड़े होकर योग करना ताड़ासन कहलाता है। यह आसन करने में बेहद सरल है।

    Hero Image
    Benefits of Tadasana: डायबिटीज के मरीज रोजाना करें ताड़ासन, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits of Tadasana: डायबिटीज के मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। यह बीमारी एक बार लग जाने के बाद ताउम्र साथ रहती है। इसके अलावा, यह एक आनुवांशिकी रोग भी है। इसका अर्थ यह है कि यह रोग पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाली है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो आजकल लोगों की जीवनशैली में व्यापक बदलाव हुआ है। लोग अपनी डाइट और लाइफस्टाइल को लेकर सजग नहीं हैं। खराब जीवनशैली, गलत खानपान, अत्यधिक आराम और तनाव की वजह से कई बीमारियां दस्तक देती हैं। इनमें डायबिटीज भी शामिल हैं। इस बीमारी के होने पर शरीर में रक्त शर्करा बढ़ जाता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को मीठी चीज खाने की मनाही होती है। वहीं, शुगर कंट्रोल करने के लिए एक्सरसाइज और योग करने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और बढ़ते शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना ताड़ासन कर सकते हैं। इस योग को करने से बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आइए, इस योग आसन के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ताड़ासन क्या है

    ताड़ासन दो शब्दों ताड़ और आसन से मिलकर बना है। आसान शब्दों में कहें तो ताड़ यानी पर्वत की मुद्रा में खड़े होकर योग करना ताड़ासन कहलाता है। यह आसन करने में बेहद सरल है। इस योग को करने से शरीर में रक्त संचार सही से होता है। वहीं, ताड़ासन करने से रक्त शर्करा स्तर भी कंट्रोल में रहता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीज रोजाना ताड़ासन जरूर करें।

    कैसे करें ताड़ासन

    इसके लिए सूर्य की तरफ मुखकर प्राणायाम मुद्रा में खड़े हो जाएं। फिर दोनों हाथों को हवा में लहराकर ऊपर ले जाएं। अब नमस्कार की मुद्रा में आ जाएं। इस दौरान पंजों पर खड़े हो जाएं, और पैरों की एड़ियां एक दूसरी से मिली रहे। इस स्थिति में शारीरिक क्षमता अनुसार रहें। फिर पहली अवस्था में आ जाएं। रोजाना कम से कम 10 बार ताड़ासन जरूर करें।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।