Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण दवा है तुलसी, रोजाना ऐसे करें सेवन

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sat, 10 Jul 2021 02:21 PM (IST)

    worldwidejournals.com पर छपी एक शोध में तुलसी के पत्तों के फायदे को बताया गया है। इस शोध की मानें तो डायबिटीज के मरीजों के लिए तुलसी रामबाण दवा है। इस ...और पढ़ें

    Hero Image
    डायबिटीज के मरीज रोजाना तुलसी के पत्तों का रोजाना सेवन करें।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सनातन धर्म में तुलसी का विशेष महत्व है। हर घर में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है। आयुर्वेद में तुलसी को औषधि माना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो कई रोगों में लाभकारी होते हैं। डॉक्टर्स भी बदलते मौसम में होने वाले मौसमी बुखार, सर्दी-खांसी और जुकाम में तुलसी के पत्तों का काढ़ा पीने की सलाह देते हैं। विशेषज्ञों की मानें तुलसी के पत्तों का सेवन करने से बढ़ते वजन और शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो तुलसी के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है। कुछ शोधों में खुलासा हो चुका है कि तुलसी के पत्तों में एंटी-डायबिटिक के गुण पाए जाते हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    worldwidejournals.com पर छपी एक शोध में तुलसी के पत्तों के फायदे को बताया गया है। इस शोध की मानें तो डायबिटीज के मरीजों के लिए तुलसी रामबाण दवा है। इस शोध में 45 से 55 वर्ष के 40 डायबिटीज के मरीज शामिल थे। इनमें 20 पुरुष और 20 महिला को शामिल किया गया था। इन लोगों को रोजाना तुलसी के पत्तों की चूर्ण युक्त कैप्सूल खाने की सलाह दी गई है। इस दौरान मरीजों पर किसी भी प्रकार की पाबंदी नहीं लगाई गई। इसका परिणाम संतोषजनक मिला है। तुलसी के पत्तों के सेवन से शुगर स्तर कम हुआ। साथ ही इसमें कैलोरी बहुत कम होती है।

    कैसे करें सेवन

    डायबिटीज के मरीज रोजाना तुलसी के पत्तों का रोजाना सेवन करें। इसके लिए तुलसी के पत्तों को अच्छी तरह से सुखाकर पीस लें। अब रोजाना सुबह में खाली पेट पानी या दूध के साथ मिलाकर पिएं। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है। हालांकि, सेवन करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें। मोटापा से पीड़ित लोग रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में 8-10 तुलसी के पत्ते भिगो कर रख दें। अगली सुबह जागने के बाद इसे पिएं। वहीं, तुलसी के पत्तों को चबाएं नहीं, बल्कि निगल जाएं। आप चाहे तो स्वाद के लिए इसमें नींबू का रस और पुदीने के पत्ते भी डाल सकते हैं। आप तुलसी के पत्तों की चाय बनाकर पी सकते हैं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।