Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Oolong Tea Benefits: डायबिटीज के मरीज रोजाना पिएं Oolong Tea, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

    Oolong Tea Benefits इसमें आवश्यक पोषक तत्व विटामिन-ए बी सी ई के पोटेशियम सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो मोटापा मधुमेह हाई बीपी आदि रोगों में फायदेमंद होते हैं। इसके लिए रोजाना ओलोंग टी का सेवन कर सकते हैं।

    By Pravin KumarEdited By: Updated: Wed, 21 Dec 2022 06:06 PM (IST)
    Hero Image
    Oolong Tea Benefits: डायबिटीज के मरीज रोजाना पिएं Oolong Tea, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Oolong Tea Benefits: आजकल ग्रीन टी ट्रेंडिंग में है। इसके लिए नाना प्रकार की हर्बल टी बाजार में उपलब्ध हैं। इनमें एक ओलोंग टी है। यह चाय सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इस चाय को पीने से मोटापा और मधुमेह में फायदा मिलता है। कई शोधों में दावा किया गया है कि ओलोंग टी पीने से बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, ओलोंग टी पीने से हृदय भी सेहतमंद रहता है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और बढ़ते शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना ओलोंग टी जरूर पिएं। आइए, इस चाय के फायदे जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओलोंग चाय

    आजकल ओलोंग टी दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इस चाय की शुरुआत चीन से हुई है। यह चीन की एक प्रमुख चाय है। कैमेलिया साइनेन्सिस के पत्ते से यह चाय बनकर तैयार होती है। इस पौधे के पत्तियों से काली चाय तैयार की जाती है। इसमें आवश्यक पोषक तत्व विटामिन-ए, बी, सी, ई, के पोटेशियम, सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो मोटापा, मधुमेह, हाई बीपी आदि रोगों में फायदेमंद होते हैं। ओलोंग चाय में भी कैफीन पाया जाता है। इससे मेटाबॉलिज़्म में सुधार होता है। वहीं, हार्ट रेट भी बढ़ जाती है। साथ ही यह चाय फैट को तोड़ने में सहायक होती है।

    डायबिटीज में फायदेमंद

    ओलोंग चाय में एंटी-ऑक्सीडेंट,एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-कार्सिनोजेनिक यौगिक के गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज समेत कई अन्य बीमारियों में फायदेमंद है। इस चाय के सेवन से बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। शोध में डायबिटीज के मरीजों को रोजाना दो कप ओलोंग चाय पीने की सलाह दी गई है। इससे अधिक पीने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें। इस चाय को पीने से वेट लॉस करने में भी मदद मिलती है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।