विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diabetes Home Remedies: ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए डायबिटीज के मरीज अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
Published: Thu, 05 Jan 2023 07:50 AM (IST)

Diabetes Home Remedies शुगर की बीमारी तब होती है जब या तो अग्नाशय हमारे शरीर में ठीक से इंसुलिन का ...और पढ़ें

Diabetes Home Remedies: डायबिटीज कंट्रोल करने के आसान घरेलू नुस्खे
Diabetes Home Remedies: डायबिटीज कंट्रोल करने के आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली। लाइफस्टाइल डेस्क। Diabetes Home Remedies: अनियमित जीवनशैली और खानपान की गलत आदतों की वजह से होने वाली बीमारियों में डायबिटीज भी एक है। जल्दी थकान महसूस होना, अचानक वजन बढ़ना या घटना, भूख-प्यार ज्यादा लगना, बार-बार यूरिन आना, थोड़ी-थोड़ी देर में मुंह सूखना, धुंधला दिखना, व्यवहार में चिड़चिड़ापन आदि इसके प्रमुख लक्षण हैं। अगर आप इससे जूझ रहे हैं, तो यहां दिए गए घरेलू उपचार आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।

- हफ्ते में तीन दिन यानी हर दूसरे दिन एक करेले के रस में आधा नींबू, चुटकीभर काली मिर्च और स्वादानुसार नमक मिलाकर पीने से डायबिटीज से राहत मिलती है।

- हफ्ते में दो बार एक ग्लास गुनगुने पानी में आधा टीस्पून दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने से डायबिटीज में आराम पहुंचता है।

- नियमित खाना खाने के बाद सौंफ खाने से डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।

- डायबिटीज होने पर शलजम का सैलेड खाना भी फायदेमंद होता है।

- सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ आधा टीस्पून अलसी के बीजों का पाउडर लेने से शुगर से राहत मिलती है।

- रातभर पानी में भीगे मेथी के दानों को सुबह चबा-चबाकर खाने और बचे हुए पानी को पीने से डायबिटीज परेशान नहीं करती।

- रातभर पानी में भीगे बादाम सुबह छीलकर खाने से डायबिटीज में फायदा पहुंचता है।

- रोज सुबह आधा कप व्हीट ग्रास का ताजा जूस पीने से डायबिटीज से राहत मिलती है।

- डायबिटीज होने पर जामुन पर नमक लगाकर खाने से आराम पहुंचता है। गुनगुने पानी के साथ जामुन की गुठली का पाउडर लेने से भी राहत मिलती है।

- दिन में दो बार 10 मिलीग्राम आंवले के रस में चुटकीभर हल्दी पाउडर मिलाकर लेने से डायबिटीज परेशान नहीं करती।

- सहजन के पत्तों के सेवन से डायबिटीज के रोगियों को लाभ होता है।

- सुबह खाली पेट नीम के पत्तों का जूस पीने से भी डायबिटीज में आराम मिलता है।

- अमरूद पर काला नमक छिड़क कर खाने से डायबिटीज में फायदा मिलता है।

- नियमित ग्रीन टी पीने से भी डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।

- रोज खाली पेट दो-तीन तुलसी के पत्तों के सेवन से डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है।

- बिना दूध और चीनी वाली कॉफी के सेवन से डायबिटीज से राहत मिलती है।

(विकास चावला, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट, संस्थापक एवं निदेशक, वेदास नेचर क्योर, नई दिल्ली से बातचीत पर आधारित)

Pic credit- freepik