Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीनी का सेहतमंद और स्वादिष्ट ऑप्शन है खांड, बॉडी के लिए कई जरूरी न्यूट्रिशन की भी करता है पूर्ति

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Wed, 14 Apr 2021 08:23 AM (IST)

    खांड का इस्तेमाल लोग पहले मीठी चीज़ें जैसे खीर सेवईयां और मिठाईयां बनाने में करते थे जो धीरे-धीरे चीनी से रिप्लेस होता गया। लेकिन अब सेहत के मद्देनजर डॉक्टर्स और न्यूट्रिशन इसे ही खाने की सलाह दे रहे हैं।

    Hero Image
    अलग अलग तरह की ब्राउन शुगर बाउल में रखी हुई

    पुराने समय में लोग खांड का उपयोग करते थे, लेकिन चीनी आ जाने के बाद लोगों ने इसका इस्तेमाल करना बंद कर दिया। चीनी की मिठास के बिना खाने-पीने की कई चीज़ें बेस्वाद लगती हैं। लेकिन चीनी की जगह आप देसी खांड का इस्तेमाल करके बेस्वाद लगने वाली चीज़ों का ज्यादा सेहतमंद और स्वादिष्ट बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में और विस्तार से साथ ही इसके फायदे भी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे तैयार होता है खांड

    गन्ने के रस को गर्म करके लगभग 3 दिनों तक लगातार हिलाया जाता है। उसके बाद इसे तेज़ रफ्तार में घूमने वाली मशीन में घुमाया जाता है। इसके बाद इसे पानी और दूध से साफ किया जाता है। इस तरह खांड भूरे रंग के पाउडर के रूप में तैयार हो जाता है।

    खांड में न्यूट्रिशन (प्रति 100 ग्राम)

    कैल्शियम- 12 mg

    मैग्नीशियम- 2 mg

    पोटैशियम- 29 mg

    आयरन- 0.37 mg

    पोषक तत्वों का भंडार

    खांड में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं।

    1. कैल्शियम

    हड्डियों और दांतों के लिए कैल्शियम बहुत जरुरी है। यह जोड़ों के दर्द, आर्थराइटिस जैसी समस्याओं को दूर रखता है।

    2. फाइबर

    फाइबर पेट की सफाई के साथ-साथ हेल्दी गट बैक्टीरिया को बनाए रखने में मददगार है। कब्ज की समस्या दूर रहती है।

    3. मैग्नीशियम

    मैग्नीशियम हड्डियों के लिए फायदेमंद है। यह नसों और मांसपेशियों के लिए भी अनिवार्य होता है। इंसुलिन के स्त्राव के लिए मैग्नीशियम जरूरी है।

    4. पोटैशियम

    पोटैशियम मांसपेशियों को विकसित करने, शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने और नर्व्स सिस्टम को स्वस्थ रूप से काम करने में सहायक होता है। इसके साथ ही पोटैशियम दिल और किडनी के लिए भी फायदेमंद होता है।

    5. आयरन

    आयरन खून मे हीमोग्लोबिन की मात्रा के लिए बहुत जरूरी होता है। आयरन की कमी से एनीमिया होता है। इसलिए इसका सेवन कर सकते हैं लेकिन अगर किसी भी तरह की कोई समस्या है तो अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

    Pic credit- freepik

    comedy show banner
    comedy show banner