Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dengue Outbreak: इन वजहों से देशभर में तेजी से बढ़ रहा डेंगू, डॉक्टर ने बताया कैसे करें अपना बचाव

    Updated: Wed, 18 Sep 2024 05:12 PM (IST)

    देश के कई हिस्सों में Dengue का कहर जारी है। एक तरफ जहां कर्नाटक में इसे महामारी घोषित कर दिया गया है तो वहीं दिल्ली में भी इसकी वजह से मौत की खबर भी सामने आई है। इस बीमारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए इससे बचाव बेहद जरूरी है। ऐसे में डॉक्टर से जानते हैं क्यों बढ़ रहे हैं इसके मामले और कैसे बचाव।

    Hero Image
    क्यों बढ़ रहे डेंगू के मामले (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में डेंगू (Dengue) का कहर जारी है। पिछले दिनों कर्नाटक में इस बीमारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे महामारी घोषित किया है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में इससे मौत की खबर सामने आने लगी है और मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि इस बीमारी से बचाव (Dengue Prevention Tips) के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। डेंगू एक गंभीर बीमारी है, जो मच्छरों के काटने से फैलती है। अगर समय रहते इसकी पहचान नहीं की जाए, तो कई मामलों में यह गंभीर साबित हो सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में इस बीमारी के बारे में और ज्यादा जानने और इसके बढ़ते मामलों की वजह तलाशने के लिए हमने मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल, गुड़गांव में डिपार्टमेंट ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन में सीनियर रजिस्ट्रार मुज़म्मिल सुल्तान कोका से बातचीत की। आइए डेंगू के बढ़ते मामलों पर क्या रहते हैं डॉक्टर-

    यह भी पढ़ें-  दो हफ्ते में ही जान ले सकता है Nipah Virus, डॉक्टर ने बताए केरल में तांडव मचा रहे इस इन्फेक्शन के रिस्क फैक्टर्स

    क्यों बढ़ रहे डेंगू के मामले-

    डॉक्टर बताते हैं कि एडीज मच्छर, विशेष रूप से एडीज एजिप्टी, जो गर्म, ह्यूमिड जगहों में पाए जाते हैं, के काटने से डेंगू का प्रकोप शुरू होता है। जमा हुआ पानी, खराब वेस्ट मैनेजमेंट और अपर्याप्त मच्छर नियंत्रण विधियों जैसी चीजों के कारण यह वायरस तेजी से फैलता (Dengue Causes) है। मानसून के मौसम में मच्छरों के पनपने की जगहों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे इनका ट्रांसमिशन रेट तेजी से बढ़ जाता है। इसके साथ ही शहरीकरण और बढ़ती जनसंख्या भी डेंगू के बढ़ते मामलों की वजह है।

    इन तरीकों से रखें अपना और अपनों का ख्याल

    • डेंगू से अपना और अपनों का बचाव करने के लिए अपने आसपास मच्छर न पनपने दें।
    • इसके लिए सभी तरह के बर्तन या कंटेनर जिसमें मच्छर पनप सकते हैं, उन्हें ढककर रखें।
    • अगर घर के आसपास कहीं पानी भर गया है, तो उसे तुरंत खाली कर दें।
    • मच्छरों के पनपने की जगहों को नष्ट करने के लिए इंसेक्ट रिपेलेंट का इस्तेमाल करें।
    • सुबह और शाम, जब मच्छर सबसे ज्यादा एक्टिव होते हैं, ढके हुए लंबी आस्तीन के कपड़े पहनें।
    • खिड़कियों और दरवाजों पर स्क्रीन या मच्छरदानी लगाएं।
    • तेज बुखार, सिरदर्द और जोड़ों में परेशानी जैसे लक्षण (Dengue Symptoms) नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से मिले।

    यह भी पढ़ें-  पुणे में सामने आया तेजी से फैलने वाला Chikungunya का नया वेरिएंट, लक्षणों की मदद से समय रहते करें पहचान

    comedy show banner