Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dalia vs Quinoa: दलिया या कीनुआ, दोनों में ज़्यादा हेल्दी क्या है?

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Fri, 26 Aug 2022 10:07 AM (IST)

    Dalia vs Quinoa दलिया काफी सालों से नाश्ते में पहली पसंद बना हुआ है। जबकि पिछले कुछ सालों में कीनुआ पॉपुलैरिटी भी बढ़ी है। दलिया और कीनुआ दिखने में तो एक से लगते हैं लेकिन असल में कई मामलों में यह अलग भी हैं।

    Hero Image
    Dalia vs Quinoa: दलिया या कीनुआ, दोनों में ज़्यादा हेल्दी क्या है?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Dalia vs Quinoa: कीनुआ और दलिया दोनों दिखने में एक जैसे होते हैं और दोनों में पोषण की भरपूर होते हैं। जब बात आती है हेल्दी नाश्ते की तब भी इन दोनों का ही नाम लिया जाता है। हालांकि, इनमें से एक ग्लूटन फ्री है और दूसरा नहीं। तो आइए आज जानें इनमें क्या फर्क है और दोनों में ज़्यादा हेल्दी क्या है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या पोषण के मामले में भी एक से हैं दलिया और कीनुआ?

    दलिया गेंहू का ही एक रूप होता है, वहीं कीनुआ एक बीज है, जिसे अनाज ही माना जाता है। यह दिखने में तो एक से लगते ही हैं, साथ ही इनमें मौजूद पोशक तत्व भी एक से ही हैं। कई चीज़ें एक सी होने के बावजूद भी यह दोनों एक दूसरे से काफी अलग हैं।

    दोनों में क्या है फर्क?

    कीनुआ ग्लूटन-फ्री होता है, जो चौलाी के पौधे से आता है। यह प्रोटीन, डाइटरी मिरल्स और फाइबर से भरपूर होता है। एक कप कच्चे कीनुआ में 24 ग्राम प्रोटीन, 109 ग्राम कैर्ब्स, 10 ग्राम फैट्स और 22 ग्राम पानी होता है।

    दूसरी तरफ, दलिया ग्लूटन से भरपूर होता है। एक कप दलिया में 6 ग्राम प्रोटीन, ज़ीरो फैट्स, 8 ग्राम डाइटरी फाइबर के साथ कई खनीज और विटामिन्स होते हैं।

    दलिया या कीनुआ: क्या है बेहतर?

    जब हम दोनों फूड्स की तुलना करते हैं, तो किसी एक को चुनना मुश्किल हो जाता है। दोनों में पोषक तत्व भरे हुए हैं और दोनों को ही सुपरफूड माना जाता है। कीनुआ को कोई भी खा सकता है क्योंकि यह ग्लूटन-फ्री होता है, जहां दलिया पीछे रह जाता है। हालांकि, दलिया हर जगह उपलब्ध होता है, और कीनुआ आपको हर जगह नहीं मिलेगा। साथ ही दलिया सस्ता भी होता है, इसमें फैट्स न के बराबर होते हैं, जबकि कीनुआ में 3.6 ग्राम फैट्स होते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik/Pexel

    comedy show banner
    comedy show banner