Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Low Blood Pressure: लो बीपी की समस्या से निजात पाने के लिए इन चीजों का करें सेवन, तुरंत मिलेगा आराम

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Thu, 06 Oct 2022 02:29 PM (IST)

    Low Blood Pressure अंडे में कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। साथ ही अंडा प्रोटीन का मुख्य स्रोत माना जाता है। इसके लिए अंडे को सुपर फूड कहा जाता है।

    Hero Image
    Low Blood Pressure: लो बीपी की समस्या से निजात पाने के लिए इन चीजों का करें सेवन, तुरंत मिलेगा आराम

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Low Blood Pressure: खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव के चलते लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। इस स्थिति में व्यक्ति के रक्तचाप स्तर में अचानक से कमी आ जाती है। आसान शब्दों में कहें तो किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर जब 90/60 से नीचे चला जाता है, तो इस स्थिति को लो ब्लड प्रेशर कहा जाता है। लो ब्लड प्रेशर को हाइपोटेंशन भी कहा जाता है। लो ब्लड प्रेशर से पीड़ित व्यक्ति को घबराहट होती है, थकान और एकाग्रता में कमी महसूस होती। साथ ही धुंधला दिखाई देने लगता है और उठते बैठते चक्कर भी आता है। ये सभी लो ब्लड प्रेशर के लक्षण हैं। अगर आप भी लो ब्लड प्रेशर के मरीज हैं और ब्लड प्रेशर को सामान्य रखना चाहते हैं, तो इन चीजों का सेवन करें। इनके सेवन से लो ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंडे खाएं

    अंडे में कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। साथ ही अंडा प्रोटीन का मुख्य स्रोत माना जाता है। इसके लिए अंडे को सुपर फूड कहा जाता है। इसके अलावा, अंडे में विटामिन-B12 पाया जाता है, जो लो ब्लड प्रेशर के लिए दवा की तरह काम करता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो विटामिन B12 रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन में सहयोग करता है। इसके लिए अंडे का सेवन जरूर करें।

    अंगूर का जूस पिएं

    अंगूर सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। हाइपोटेंशन में भी अंगूर दवा की तरह काम करता है। लो ब्लड प्रेशर के मरीज को अंगूर के जूस का सेवन करना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला पोटेशियम ब्लड वेसल्स वालों को आराम देता है। इससे रक्तचाप कंट्रोल में रहता है।

    कॉफी पिएं

    डॉक्टर की मानें तो कैफ़ीन लो प्रेशर के मरीजों के के लिए फायदेमंद साबित होता है। अगर किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर अचानक से कम हो जाए,तो बीपी को सामान्य करने के लिए कॉफी का सेवन करना चाहिए। अगर ब्लैक कॉफी पीते हैं, तो ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। इससे हार्ट रेट बढ़ती है। साथ ही ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।