Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Healthy Digestive System: फेस्टिव सीजन में हाजमा दुरुस्त रखने के लिए इन चीजों का रोजाना करें सेवन

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sat, 22 Oct 2022 03:25 PM (IST)

    Healthy Digestive System हेल्थ एक्सपर्ट्स हाजमा दुरुस्त रखने के लिए दही खाने की सलाह देते हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश में दही की गिनती प्रमुख व्यंजनों में होती है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही पाचन प्रक्रिया सही से होती है।

    Hero Image
    Healthy Digestive System: फेस्टिव सीजन में हाजमा दुरुस्त रखने के लिए इन चीजों का रोजाना करें सेवन

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Healthy Digestive System: गलत खानपान, खराब दिनचर्या और तनाव की वजह से पेट संबंधित समस्या होती है। लंबे समय तक अपच की समस्या कब्ज में तब्दील हो जाती है। इसके अलावा, लोग आजकल चाय, कॉफी, शराब का सेवन अधिक करते हैं। साथ ही धूम्रपान भी करते हैं। इससे कब्ज की समस्या होती है। अगर आप भी कब्ज या पेट संबंधी विकारों से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो इन चीजों का रोजाना सेवन करें। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सौंफ का सेवन करें

    पुराने समय में खाना खाने के बाद सौंफ खाने के लिए दिया जाता था। इसके सेवन से हाजमा दुरुस्त रहता है। आज भी होटल और रेस्त्रां में खाने के बाद सौंफ और मिश्री दिया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जिन्हें फाइटोकेमिकल्स कहा जाता है। फाइटोकेमिकल्स सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें फाइबर भी पाया जाता है। फाइबर युक्त चीजों के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है।

    चिया के बीज का सेवन करें

    इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, क्लोरोजेनिक एसिड, फाइबर, कैफीक एसिड मायरिकेटिन, क्वेरसेटिन, कैंपफ्रोल पाए जाते हैं जो कई बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। खासकर, फाइबर पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। नियमित रूप से चिया सीड्स के सेवन से हाजमा दुरुस्त रहता है। इसके लिए चिया बीज को रात में भिगो कर रख दें। अगली सुबह इसे दूध अथवा शेक के साथ सेवन कर सकते हैं।

    दही खाएं

    हेल्थ एक्सपर्ट्स हाजमा दुरुस्त रखने के लिए दही खाने की सलाह देते हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश में दही की गिनती प्रमुख व्यंजनों में होती है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही पाचन प्रक्रिया सही से होती है। इसमें प्रोबायोटिक पाए जाते हैं, जो आंतों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके लिए डाइट में दही को जरूर शामिल करें।

    सेब खाएं

    सेब सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। आसान शब्दों में कहें तो आप सेहतमंद रहते हैं। अंग्रेजी में एक कहावत भी है कि रोजाना सेब खाने वाला व्यक्ति कभी बीमार नहीं पड़ता है। इसके लिए रोजाना सेब का सेवन करें। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। सेब में फाइबर पाया जाता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके अलावा, सूजन भी कम होती है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।