Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deficiency Of Calcium: कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए डाइट में इन चीजों को जरूर करें शामिल

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Wed, 02 Nov 2022 08:27 PM (IST)

    Deficiency Of Calcium गुड़ को सुपर फूड कहा जाता है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। डाइट चार्ट की मानें तो 1 ग्राम गुड़ में 16.38 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।

    Hero Image
    Deficiency Of Calcium: कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए डाइट में इन चीजों को जरूर करें शामिल

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Deficiency Of Calcium:  सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार और रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है। अगर कोताही बरतते हैं, तो सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता पड़ता है। संतुलित आहार में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। इनमें किसी पोषक तत्व की कमी से कई बीमारियां जन्म लेती हैं। इनमें एक रोग ऑस्टियोपोरोसिस है। ऑस्टियोपोरोसिस हड्डी से संबधित एक रोग है। यह बीमारी शरीर में कैल्शियम की कमी से होती है। इसके लिए डाइट में रोजाना कैल्शियम और विटामिन-डी युक्त चीज़ों को जरूर शामिल करें। अगर आप भी कैल्शियम की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो इन चीजों का रोजाना करें सेवन। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुड़ खाएं

    गुड़ को सुपर फूड कहा जाता है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। डाइट चार्ट की मानें तो 1 ग्राम गुड़ में 16.38 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। इसके लिए कैल्शियम की कमी होने पर गुड़ का सेवन अधिक से अधिक करें।

    दूध पीएं

    डॉक्टर हमेशा हड्डियों को मजबूत करने के लिए दूध पीने की सलाह देते हैं। कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर होती हैं। इसके लिए रोजाना दूध पीएं। आप चाहे तो दूध में सूखे मेवे मिलाकर सेवन कर सकते हैं। खासकर, रोजाना सुबह में नाश्ता के समय और रात में सोने से पहले एक गिलास दूध पीएं।

    अंकुरित मूंग खाएं

    अंकुरित मूंग में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती है। वहीं, अंकुरित मूंग खाने से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इससे शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्वों की भी प्राप्ति होती है।

    रागी खाएं

    रागी में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। डाइट चार्ट की मानें तो 100 ग्राम रागी में 364 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। अतः कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए डाइट में रागी जरूर शामिल करें। इसके अलावा, रागी में कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इससे विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।