Healthy Lungs Tips: फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना इन फलों का करें सेवन
Healthy Lungs Tips हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो वायु प्रदूषण से सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे दिल और फेफड़ों पर बुरा असर पड़ता है। इसके लिए सर्दियों में घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। इसके अलावा रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Healthy Lungs Tips: सर्दियों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो जाती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। इस स्थिति में वायु प्रदूषण की वजह से लोगों का जीना दूभर हो जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो वायु प्रदूषण से सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे दिल और फेफड़ों पर बुरा असर पड़ता है। इसके लिए सर्दियों में घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। इसके अलावा, रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। साथ ही टॉक्सिन रिमूवल ड्रिंक्स जरूर पिएं। इसके लिए आप काढ़ा का सेवन कर सकते हैं। वहीं, फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए इन फलों का सेवन जरूर करें। आइए जानते हैं-
संतरे का जूस पिएं
सर्दियों में संतरे आसानी से मिल जाते हैं। आप संतरे के जूस का भी सेवन कर सकते हैं। हालांकि, बाजार में मिलने वाले जूस का सेवन न करें। इसके बदले में घर पर संतरे का जूस तैयार कर पिएं। संतरे में पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, आवश्यक पोषक तत्व जैसे विटामिन-सी, बी-6, एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये सभी आवश्यक पोषक तत्व विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही संक्रमण और सूजन का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा, संतरे के सेवन से फेफड़ें स्वस्थ रहते हैं। इसके लिए रोजाना संतरे का जूस जरूर पिएं।
अनार का जूस पिएं
इसमें विटामिन-ए, सी, ई, प्रोटीन, थायमिन, राइबोफ्लेविन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और नियासिन और खनिज पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। डॉक्टर शरीर में खून की कमी से होने वाली बीमारियों को दूर करने के लिए अनार खाने की सलाह देते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इससे शरीर में खून की कमी दूर होती है। शरीर में खून की पूर्ति होने से रक्त का शुद्धिकरण भी होता है। आसान शब्दों कहें तो रक्त का फिल्ट्रेशन हो जाता है। इससे फेफड़ों में मौजूद गंदगी दूर हो जाती है। इसके लिए अनार का जूस जरूर पिएं। आप चाहे तो अनार का सेवन भी कर सकते हैं।
सेब खाएं
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजाना सेब खाने से बीमारियों कोसों दूर रहती हैं। सेब में पेक्टिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह एक घुलनशील फाइबर है। यह कोलेस्ट्रॉल और ग्लूकोज के स्तर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। सेब में विटामिन सी और ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये आवश्यक पोषक तत्व फेफड़ों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके लिए सेब खाना फेफड़ें के लिए फायदेमंद साबित होता है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।