Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Heart: हृदय को स्वस्थ रखने के लिए इन आयुर्वेदिक औषधियों का ऐसे करें रोजाना सेवन

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Mon, 12 Sep 2022 08:30 PM (IST)

    Heart आयुर्वेद में सहजन को औषधि माना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों में आराम मिलता है। इसकी पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से हृदय सेहतमंद रहता है।

    Hero Image
    Heart: हृदय को स्वस्थ रखने के लिए इन आयुर्वेदिक औषधियों का ऐसे करें रोजाना सेवन

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Heart: हृदय शरीर का प्रमुख अंग माना जाता है। इसका प्रमुख कार्य शरीर के सभी हिस्सों से रक्त ग्रहण करना और सभी हिस्सों में रक्त पहुंचाना है। साथ ही यह रक्त को भी पंप करता है। इस दौरान दिल सिकुड़ता और फैलता है। इस कार्य में बाधा उतपन्न होने से हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए हृदय का स्वस्थ रहना जरूरी है। हाल के दिनों में हार्ट अटैक के मामले बढ़े हैं। ऐसा गलत खानपान और खराब दिनचर्या की वजह से होती है। गलत खानपान से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। इससे रक्त संचार में बाधा आती है। ऐसी स्थिति में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इन बीमारियों से बचाव के लिए रोजाना संतुलित आहार लें। साथ ही रोजाना एक्सरसाइज एवं योग करें। इसके अलावा, हृदय को स्वस्थ रखने के लिए इन आयुर्वेदिक औषधियों का जरूर सेवन करें। इनके सेवन से हृदय सेहतमंद रहता है। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सहजन

    आयुर्वेद में सहजन को औषधि माना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों में आराम मिलता है। इसकी पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से हृदय सेहतमंद रहता है। इसके लिए सहजन की पत्तियों का सेवन करें। सहजन में क्लोरोजेनिक एसिड पाया जाता है, जो वजन कम करने में मददगार साबित होता है।

    तुलसी

    आयुर्वेद में तुलसी को औषधि माना जाता है। वहीं, सनातन धर्म के अनुयायी तुलसी की पूजा उपासना करते हैं। इसकी पत्तियों के सेवन से हृदय सेहतमंद रहता है। तुलसी में कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हृदय के लिए फायदेमंद होते। हैं। इसके लिए तुलसी के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। तुलसी के पत्ते का काढ़ा बनाकर सेवन कर सकते हैं।

    आंवला

    आंवला सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें हृदय को सेहतमंद रखने वाले कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, बालों की समस्या में फायदेमंद होता है। इसके लिए रोजाना आंवले का सेवन जरूर करें। आंवले में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से  इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    comedy show banner
    comedy show banner