Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Constipation: कब्ज की समस्या ने कर दिया है नाक में दम, तो जरूर खाएं ये 5 चीजें

    Constipation दही के सेवन से भी कब्ज में राहत मिलता है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कब्ज और पेट संबंधी विकारों को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए रोजाना दही का सेवन जरूर करें।

    By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 19 Feb 2023 08:19 PM (IST)
    Hero Image
    Constipation: कब्ज की समस्या ने कर दिया है नाक में दम, तो जरूर खाएं ये 5 चीजें

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Constipation: खराब लाइफस्टाइल, जंक फ़ूड का अधिक सेवन, स्मोकिंग, चाय और कॉफी का अधिक सेवन, पानी कम पीना आदि वजहों से कब्ज की समस्या होती है। इस स्थिति में मल त्यागने में तकलीफ होती है। साथ ही सिर दर्द, पेट में गैस और भूख न लगने की परेशानी होती है। अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना इन 5 चीजों का सेवन जरूर करें। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंजीर खाएं

    अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो अंजीर का जरूर सेवन करें। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। डॉक्टर भी कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए फाइबर रिच फूड खाने की सलाह देते हैं। इसके लिए रोजाना भिगोकर अंजीर जरूर खाएं।

    दही खाएं

    दही के सेवन से भी कब्ज की समस्या में राहत मिलता है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कब्ज और पेट संबंधी विकारों को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए रोजाना दही का सेवन जरूर करें।

    मुलेठी का सेवन करें

    आयुर्वेद में मुलेठी को औषधि का दर्जा प्राप्त है। इसके सेवन से भी कब्ज में आराम मिलता है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने गर्म दूध में एक चम्मच मुलेठी पाउडर मिलाकर सेवन करें। इससे कब्ज में बहुत फायदा मिलता है।

    घी का सेवन करें

    कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए घी का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने गर्म दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पिएं। इस उपाय को करने से भी कब्ज में बहुत जल्द आराम मिलता है।

    आलूबुखारा खाएं

    अगर आप पेट संबंधी विकारों से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो आलूबुखारा का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कब्ज के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके लिए रोजाना सुबह में आलूबुखारा खाएं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।