Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Diabetes: इंस्टेंट शुगर कंट्रोल करने के लिए रोज सुबह में खाली पेट दूध में मिलाकर पिएं ये 1 चीज

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Thu, 13 Oct 2022 05:49 PM (IST)

    Diabetes प्राचीन समय से इसबगोल का प्रयोग पेट संबंधी विकारों को दूर करने के लिए किया जाता है। वर्तमान समय में भी कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए लोग ...और पढ़ें

    Hero Image
    Diabetes: इंस्टेंट शुगर कंट्रोल करने के लिए रोज सुबह में खाली पेट दूध में मिलाकर पिएं ये 1 चीज

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diabetes: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो एक बार लग जाने के बाद जिंदगी भर साथ रहती है। यह बीमारी रक्त में शर्करा स्तर बढ़ने और अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन न निकलने के चलते होती है। इस स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को बार बार पेशाब आता है। प्यास अधिक लगती है, शरीर में कमजोरी होती है। साथ ही वजन घटने लगता है। इसके अलावा, डायबिटीज के मरीजों को चीजें भी धुंधली दिखाई देने लगती है। वहीं, जख्म भरने में भी बहुत समय लगता है। इसके लिए डॉक्टर हमेशा डायबिटीज के मरीज को मीठे चीजों से दूरी बनाने की सलाह देते हैं। हालांकि, त्योहारों का सीजन चल रहा है। इस सीजन में लोग चाह कर भी मिठाई का सेवन कर लेते हैं। इससे शुगर बढ़ जाता है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और इंस्टेंट शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह में खाली पेट दूध के साथ इसबगोल मिलाकर सेवन करें। इससे इंस्टेंट शुगर कंट्रोल होता है। कई शोधों में दावा किया जा चुका है कि इसबगोल दूध न केवल डायबिटीज में बल्कि पेट संबंधी तकलीफों में भी मददगार साबित होता है। आइए, इसके बारे में सब कुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसबगोल

    प्राचीन समय से इसबगोल का प्रयोग पेट संबंधी विकारों को दूर करने के लिए किया जाता है। वर्तमान समय में भी कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए लोग इसबगोल को पानी में मिलाकर पीने की सलाह देते हैं। दूध के साथ इसबगोल का सेवन अधिक फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या में बहुत जल्द आराम मिलता है। इसमें फाइबर कैल्शियम प्रोटीन और विटामिन आदि आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में प्रभावी होते हैं। इसबगोल का पौधा बिल्कुल गेहूं की तरह दिखता है। इसके बीज के ऊपर इसबगोल होता है।

    शुगर में फायदेमंद

    हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो इसबगोल में जिलेटिन नामक आवश्यक पोषक तत्व पाया जाता है। यह पोषक तत्व शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है। इसबगोल में डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो रोजाना इसबगोल दूध का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इसमें फाइबर पाया जाता है। इससे खाना देर से पचता है। साथ ही भूख कम लगती है। इस वजह से इसबगोल मधुमेह और मोटापा में दवा समान है। वहीं, कब्ज के लिए तो यह रामबाण उपाय हैं। इसबगोल दूध के सेवन से हृदय रोग का खतरा भी कम हो जाता है। इसके लिए रोजाना सुबह में खाली पेट एक गिलास दूध में एक चम्मच इसबगोल मिलाकर सेवन करें। आप चाहे तो सोने से पहले भी इसबगोल दूध का सेवन कर सकते हैं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।