Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ginger Benefits: बदलते मौसम में सेहतमंद रहने के लिए रोजाना इस तरह करें अदरक का सेवन

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Mon, 01 Aug 2022 07:08 PM (IST)

    Ginger Benefits अदरक में एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं जो कैंसर और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मददगार होते हैं। साथ ही फ्री रेडिकल्स को सामान्य और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में सहायक होते हैं। इसके सेवन से पाचन संबंधी परेशानियों से निजात मिलता है।

    Hero Image
    Ginger Benefits: बदलते मौसम में सेहतमंद रहने के लिए रोजाना इस तरह करें अदरक का सेवन

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Ginger Benefits: आयुर्वेद में अदरक का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। इसके सेवन से बदलते मौसम में होने वाली सर्दी-खांसी समेत फ्लू जैसी बीमारियों में आराम मिलता है। साथ ही इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। जानकारों की मानें तो अदरक के सेवन से कैंसर को रोकने में मदद मिलती है। अगर आप भी बदलते मौसम में सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो अदरक का सेवन जरूर करें। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अदरक के फायदे

    -अदरक में एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही फ्री रेडिकल्स को सामान्य और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में सहायक होते हैं।

    -अदरक के सेवन से उल्टी और चक्कर आने की समस्या में आराम मिलता है। इससे पाचन संबंधी परेशानियों से निजात मिलता है। गर्भवती महिलाएं रोजाना सुबह में अदरक पानी जरूर पिएं। इस ड्रिंक के सेवन से मॉर्निंग सिकनेस में आराम मिलता है।

    -अदरक की चाय पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही सूजन भी कम होती है। इसके अलावा, माहवारी के दौरान होने वाली परेशानियों में अदरक का फायदेमंद साबित होता है।

    कैसे करें सेवन

    -रोजाना सुबह में अदरक पानी का सेवन करें। इसके लिए एक गिलास पानी में अदरक के छोटे-छोटे कई टुकड़े और नींबू रस मिलाकर डिटॉक्स ड्रिंक तैयार कर लें। अब इस ड्रिंक का सेवन करें।

    -इसके अलावा, आप अदरक की चाय बनाकर सेवन कर सकते हैं।

    -इसके अलावा, रोजाना सुबह में अदरक का काढ़ा बनाकर सेवन कर सकते हैं।

    -रोजाना एक गिलास पानी में अदरक, शहद और नींबू रस मिलाकर सेवन करें।

    - मसाले के रूप में भी अदरक का यूज कर सकते हैं।

    -अदरक युक्त बिस्कुट और केक का सेवन कर सकते हैं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    comedy show banner