Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cherry Juice Benefits: अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना रात में सोने से पहले पिएं ये जूस

    Cherry Juice Benefits एक शोध में दावा किया गया है कि चेरी का जूस पीने से न केवल अनिद्रा की समस्या दूर होती है बल्कि स्लीपिंग टाइम भी बढ़ता है। इस शोध में 8 लोगों को शामिल किया गया था जिन्हें रात में नींद न आने की शिकायत थी।

    By Pravin KumarEdited By: Updated: Thu, 29 Sep 2022 10:09 PM (IST)
    Hero Image
    Cherry Juice Benefits: अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना रात में सोने से पहले पिएं ये जूस

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Cherry Juice Benefits: गलत खानपान, खराब दिनचर्या और तनाव के चलते रात में नींद नहीं आती है। इससे सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। जानकारों की मानें तो रोजाना 8 घंटे से कम सोने पर मानसिक और शारीरिक सेहत पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। लंबे समय तक रात में नींद न आने की वजह से अनिद्रा की समस्या हो सकती है। इसके लिए डॉक्टर हमेशा रोजाना कम से कम 8 घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं। अगर आप भी अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना रात में सोने से पहले चेरी के जूस का सेवन करें। इसके सेवन से अनिद्रा की समस्या दूर होती है। आसान शब्दों में कहें तो अनिद्रा की समस्या में आराम मिलता है। कई शोध में दावा किया जा चुका है कि रात में सोने से पहले चेरी का जूस पीना फायदेमंद साबित होता है। आइए इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या कहती है शोध

    एक शोध में दावा किया गया है कि चेरी का जूस पीने से न केवल अनिद्रा की समस्या दूर होती है, बल्कि स्लीपिंग टाइम भी बढ़ता है। इस शोध में 8 लोगों को शामिल किया गया था, जिन्हें रात में नींद न आने की शिकायत थी। इन लोगों को रोजाना रात में सोने से पहले चेरी का जूस पीने की सलाह दी गई। इसके सेवन से शोध में शामिल लोगों को अनिद्रा की समस्या से निजात मिला। इसके लिए शोधकर्ताओं ने यह माना कि अनिद्रा में चेरी का जूस पीना लाभदायक है। इस बारे में और अधिक जानकारी देते हुए कि एक शोधकर्ता ने कहा कि चेरी के जूस में कई ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जो अमीनो एसिड ट्रिप्टोफैन को बूस्ट करता है। इससे शरीर में सेरोटोनिन रिलीज होता है। सेरोटोनिन एक नेचुरल ट्रांसमीटर है, जो मस्तिष्क को आराम देता है। इससे रात में नींद जल्दी आती है।

    कैसे करें सेवन

    अगर आप भी अनिद्रा की समस्या से परेशान है, तो रोजाना रात में सोने से पहले चेरी के जूस का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, सेवन करते समय एक चीज का विशेष ध्यान रखें कि इस जूस में चीनी बिल्कुल न मिलाएं। शर्करा स्तर बढ़ सकता है। इसके अलावा, रात में भरपेट भोजन न करें ।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।