Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chamomile Tea Benefits: अनिद्रा से निजात पाने के लिए रोजाना रात में सोने से पहले पिएं ये स्पेशल चाय

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Fri, 16 Sep 2022 09:07 PM (IST)

    आयुर्वेद में कैमोमाइल का दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह एक वनस्पति है। इसके फूल को चाय की पत्ती तैयार किया जाता है। इसी पत्ती से चाय बनाई जाती है। इसके अलावा कैमोमाइल के ताजे फूलों से भी चाय बनाई जाती है।

    Hero Image
    Chamomile Tea Benefits: अनिद्रा से निजात पाने के लिए रोजाना रात में सोने से पहले पिएं ये स्पेशल चाय

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Chamomile Tea Benefits: तनाव और देर रात तक मोबाइल चलाने, डेस्कटॉप या लैपटॉप पर काम करने से रातों की नींद गायब हो जाती है। इसके अलावा, सोने से ठीक पहले कैफीन युक्त चीजों के सेवन जैसे चाय और कॉफी पीना, शराब का सेवन, धूम्रपान करने से भी नींद में खलल आती है। इसके लिए रात में सोने से पहले इन चीजों का सेवन बिल्कुल न करें। साथ ही तनाव से दूर रहें। तनाव एक मानसिक विकार है। इससे न केवल रात की नींद गायब हो जाती है, बल्कि उच्च रक्तचाप की भी समस्या होती है। उच्च रक्तचाप को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। अगर आपको भी अनिद्रा की समस्या है, तो रोजाना रात में सोने से पहले कैमोमाइल चाय पिएं। डॉक्टर रात में चाय न पीने की सलाह देते हैं। हालांकि, आप कैमोमाइल चाय का सेवन कर सकते हैं। इस चाय के सेवन से रात में नींद अच्छी आती है। वहीं, नियमित रूप से कैमोमाइल चाय के सेवन से अनिद्रा की समस्या भी दूर हो जाती है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैमोमाइल क्या है ?

    आयुर्वेद में कैमोमाइल का दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह एक वनस्पति है। इसके फूल को चाय की पत्ती तैयार किया जाता है। इसी पत्ती से चाय बनाई जाती है। इसके अलावा, कैमोमाइल के ताजे फूलों से भी चाय बनाई जाती है। इसमें एंटी डायबिटीज के गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एपिजेनिन पाया जाता है। इससे मस्तिष्क को आराम मिलता है। आसान शब्दों में कहें तो एपिजेनिन दिमाग को शांत रखता है। कैमोमाइल चाय में कैफीन नहीं पाया जाता है। इसके लिए डॉक्टर डायबिटीज और अनिद्रा के मरीजों को भी कैमोमाइल चाय पीने की सलाह देते हैं।

    कब करें सेवन ?

    डॉक्टर की मानें तो सोने से ठीक 45 मिनट पहले कैमोमाइल चाय पिएं। इसके बाद सोने के लिए जाएं। एक चीज का अवश्य ध्यान रखें कि सोते वक्त मोबाइल फोन का यूज बिल्कुल न करें। इससे नींद में खलल पैदा होती है। रोजाना कैमोमाइल चाय के सेवन से अनिद्रा की समस्या में जल्द आराम मिलता है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।