Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Benefits of Dates: हाई बीपी को इंस्टेंट कंट्रोल करने के लिए इस तरह करें छुहारे का रोजाना सेवन

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Wed, 30 Nov 2022 06:00 PM (IST)

    Benefits of Dates उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में पोटेशियम रिच फूड्स को अवश्य शामिल करें। पोटेशियम रिच फूड खाने से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए रोजाना छुहारे का सेवन कर सकते हैं।

    Hero Image
    Benefits of Dates: हाई बीपी को इंस्टेंट कंट्रोल करने के लिए इस तरह करें छुहारे का रोजाना सेवन

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits of Dates: आधुनिक समय में लोग तनाव भरी जिंदगी जीने के आदी हो गए हैं। इससे मानसिक और शारीरिक सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। खासकर तनाव भरी जिंदगी जीने से व्यक्ति उच्च रक्तचाप की समस्या से पीड़ित हो जाता है। आसान शब्दों में कहें तो  तनाव की वजह से उच्च रक्तचाप की समस्या भी होती है। वहीं, उच्च रक्तचाप से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए डॉक्टर हमेशा तनाव से दूर रहने की सलाह देते हैं। अगर आप तनाव से दूर रहते हैं, तो उच्च रक्तचाप को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में पोटेशियम रिच फूड्स को अवश्य शामिल करें। पोटेशियम रिच फूड खाने से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा, हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए रोजाना छुहारे का सेवन कर सकते हैं। कई शोधों में दावा किया गया है कि छुहारे के सेवन से उच्च रक्तचाप कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छुहारा

    इसमें सेलेनियम, कॉपर, फॉस्फोरस, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। इसके अलावा, छुहारे में हाई पोटेशियम और लो सोडियम के चलते हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके लिए रोजाना छुहारा का सेवन कर सकते हैं। पोटेशियम रिच फ़ूड्स खाने से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है।  

    कैसे करें सेवन

    अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं और उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करना चाहते हैं। तू रोजाना छुहारे का सेवन अवश्य करें। इसके लिए आप रोजाना रात में सोने से पहले दूध के साथ छुहारे का सेवन कर सकते हैं। सबसे पहले छुहारे को गर्म पानी में उबाल ले। इसके बाद उसकी 20 को छुहारे से अलग कर ले। फिर दूध में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। आप चाहे तो छुहारे को पहले चबा कर खा ले। फिर एक गिलास दूध पी ले। इससे उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।