Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंस्टेंट शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना इतनी मात्रा में करें कुंदरू की पत्तियों का सेवन

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Mon, 11 Oct 2021 08:02 PM (IST)

    tnmgrmu पर छपी एक शोध में कुंदरू के फायदे को विस्तार से बताया गया है। इस शोध की मानें तो कुंदरू में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं जो शुगर कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। वहीं कुंदरू की पत्तियों में भी शुगर कंट्रोल करने की क्षमता होती है।

    Hero Image
    कुंदरू की पत्तियों में भी शुगर कंट्रोल करने की क्षमता होती है।

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। लोगों की खराब जीवनशैली के चलते आजकल डायबिटीज आम बीमारी बन गई है। खासकर भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। यह बीमारी में रक्त में शर्करा स्तर बढ़ने और अग्नाशय से इंसुलिन न निकलने की वजह से होती है। वहीं, टाइप 1 डायबिटीज में अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन कम निकलती है। विशेषज्ञों की मानें तो इस बीमारी में लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी चाहिए। खासकर मीठे चीजों से परहेज जरूरी है। साथ ही रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। वहीं, शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में कुंदरू को जरूर शामिल करें। कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि कुंदरू के सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है। साथ ही कुंदरू की पत्तियां भी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होती हैं। इसके अर्क के सेवन से शुगर को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुंदरू क्या है

    उष्णकटिबंधीय देशों में कुंदरू की लता पाई जाती है। इसकी सब्जी बनाई जाती है। यह सब्जी देश के सभी हिस्सों में पाई जाती है। यह फल कच्चे में हरे रंग और पक जाने पर सिंदूरी हो जाता है। लोग पके फल का भी सेवन करते हैं। इसके सेवन से न केवल वजन कम होता है, बल्कि मधुमेह और पथरी में भी आराम मिलता है।

    डॉक्टर्स की मानें तो कुंदरू में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए यह सब्जी वेट लॉस करने में सहायक होती है।

    क्या कहती है शोध

     tnmgrmu पर छपी एक शोध में कुंदरू के फायदे को विस्तार से बताया गया है। इस शोध की मानें तो कुंदरू में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो शुगर कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। वहीं, कुंदरू की पत्तियों में भी शुगर कंट्रोल करने की क्षमता होती है। यह शोध टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों पर किया गया था। इस शोध में डायबिटीज के मरीजों को रोजाना सुबह में 1 ग्राम कुंदरू की पत्तियों के चूर्ण को सेवन करने की सलाह दी गई। शोध का परिणाम संतोषजनक रहा है। इस शोध में शामिल लोगों के शुगर स्तर में कमी देखी गई है। इसके लिए डायबिटीज के मरीज कुंदरू के साथ-साथ इसकी पत्तियों का सेवन कर सकते हैं।

    कैसे करें सेवन

    कुंदरू की पत्तियों को सुखाकर पीसकर चूर्ण तैयार कर लें। अब रोजाना सुबह में खाली पेट 1 ग्राम चूर्ण का सेवन पानी या दूध के साथ सेवन करें। इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    comedy show banner
    comedy show banner