विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बार-बार बीमार पड़ते हैं और हर वक्त रहती है कमजोरी? इस मिनरल की कमी तो नहीं, डाइट में शामिल करें ये चीजें

By Meenakshi NaiduEdited By: Shweta Chauhan
Published: Mon, 05 Oct 2026 06:30 AM (IST)

लगातार कमजोरी बार-बार बीमार पड़ना शरीर में जिंक की कमी का संकेत हो सकता है।

जिंक से भरपूर फूड्स (Image Source: AI Generated)

जिंक से भरपूर फूड्स (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको भी लगातार कमजोरी महसूस होती है और आप बार-बार बीमार पड़ जाते हैं?तो यह संकेत हो सकता है कि आपके शरीर में जिंक (Zinc) की कमी है। जिंक एक जरूरी मिनरल है जो इम्युनिटी मजबूत बनाने, घाव भरने, और शरीर को इंफेक्शन से बचाने में अहम भूमिका निभाता है। 

अगर आप अपनी डाइट में जिंक से भरपूर चीजें शामिल कर लें, तो कमजोरी और लो इम्युनिटी जैसी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिल सकती है।तो आइए जानते हैं ऐसे 7 जिंक रिच फूड्स के बारे में

कद्दू के बीज 

कद्दू के बीज जिंक का बेस्ट सोर्स हैं।डेली एक छोटी मुट्ठी कद्दू के बीज खाने से आपकी इम्युनिटी मजबूत होती है और शरीर को एनर्जी मिलती है।

चना और दालें

चना, मसूर, मूंग जैसी दालों में भी अच्छी मात्रा में जिंक पाया जाता है। ये न सिर्फ इम्युनिटी बढ़ाते हैं बल्कि प्रोटीन भी देते हैं, जिससे शरीर मजबूत बनता है।

दूध और दही

डेयरी प्रॉडक्ट्स जैसे दूध और दही में जिंक के साथ-साथ कैल्शियम भी होता है।ये शरीर को अंदर से मजबूत बनाकर कमजोरी दूर करने में मदद करते हैं।

काजू और बादाम

ड्राई फ्रूट्स खासकर काजू और बादाम जिंक से भरपूर होते हैं। इन्हें डेलीखाने से शरीर को ताकत मिलती है और स्किन व बाल भी हेल्दी रहते हैं।

तिल 

तिल छोटे जरूर होते हैं, लेकिन पोषण में बहुत बड़े हैं। इनमें जिंक के साथ आयरन और कैल्शियम भी होता है, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है।

पालक

हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक जिंक का अच्छा स्रोत है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है।

अंडा

अंडे में प्रोटीन के साथ जिंक भी होता है।डेली एक अंडा खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और कमजोरी धीरे-धीरे कम होने लगती है।

कैसे करें सेवन?

इन फूड्स को अपनी डेली डाइट में संतुलित मात्रा में शामिल करें। जैसे सुबह ड्राई फ्रूट्स, दोपहर में दाल और सब्जी, और रात में हल्का खाना। साथ ही, ज्यादा प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड से दूरी बनाएं।

यह भी पढ़ें- आयरन से भरपूर खाना खाकर भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन? इन चीजों के साथ बनाएं सही कॉम्बिनेशन

यह भी पढ़ें- शरीर की ‘सफाई मशीन’ पर वैज्ञानिकों का कंट्रोल, कोशिकाओं के कचरे को बाहर से किया जा सकेगा मैनेज?

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।