Eye Flu: तेजी से फैल रहा है आई फ्लू, इससे बचने और आंखों को हेल्दी रखने के लिए करें ये आसान एक्सरसाइज
Eye Flu बारिश का मौसम तपती धूप से राहत दिलाता है लेकिन इस मौसम में कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। मानसून में ह्यूमिडिटी के कारण इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। बरसात से जुड़ी बीमारी आई फ्लू देश के कई राज्यों में तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में आप अपनी आंखों को इस संक्रमण से बचाना चाहते हैं तो ये एक्सरसाइज जरूर करें।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Eye Flu: इन दिनों आई फ्लू तेजी से फैल रहा है। इसे मेडिकल भाषा में कंजेक्टिवाइटिस और पिंक आई भी कहते हैं। यह मानसून के मौसम में होने वाली आम समस्या है। इस बीमारी में आंखों के सफेद हिस्से में इन्फेक्शन हो जाता है। आई फ्लू से पीड़ित व्यक्ति को आंखों में दर्द, रेडनेस, खुजली जैसी कई परेशानियों से जूझना पड़ता है। ऐसे में खुद को आई फ्लू से बचाने के लिए कुछ आसान एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे आपके आंख स्वस्थ रहेंगे और संक्रमण से भी बचे रहेंगे।
आंखों पर पामिंग करें
अपनी हथेलियों को आपस में रगड़ें, जब ये गर्म हो जाए, तो उन्हें अपनी बंद आंखों पर रखें। पामिंग से आंखों की थकान दूर होती है और मांसपेशियों को आराम मिलता है।
साइकिल चलाना
आंखों की स्वास्थ्य के लिए साइकिल चलाना एक बेहतरीन एक्सरसाइज साबित हो सकता है। इससे आई फ्लू को रोकने में मदद मिल सकती है और आपके आंख स्वस्थ रहेंगे।
तेजी से चलना
तेजी से चलना सबसे आसान और प्रभावी व्यायाम है। यह आंखों सहित पूरे शरीर में रक्त प्रवाह को तेज करता है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आपको रोजाना कम से कम 30 मिनट पैदल चलने की कोशिश करना चाहिए।
एरोबिक्स
जंपिंग जैक और डांसिग जैसे एरोबिक व्यायाम करने से हृदय गति बढ़ती है और आंसू बनने में मदद मदद मिलती है। आंसू आंखों को प्रदूषक तत्वों से बचाने में मदद करते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा कम हो जाता है।
रोलिंग करें
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए रोलिंग एक आसान व्यायाम है। इसके लिए आराम से बैठ जाएं और धीरे-धीरे अपनी आंखों को गोलाकार गति में पांच बार क्लॉकवाइज और पांच बार एंटीक्लॉकवाइज घुमाएं।
पलकें झपकाएं
लगभग 20 सेकंड के अंतराल पर तेजी से पलकें झपकाएं। तेजी से पलकें झपकाने से आंखों में नेचुरल रूप से आंसू फैल जाते हैं, जिससे उनमें नमी बरकरार रहती है और संक्रमण का खतरा भी कम रहता है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।