विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oral Health: ओरल हेल्थ का ध्यान न रखने पर झेलनी पड़ सकती हैं ये परेशानियां

By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
Published: Fri, 14 Jul 2023 08:00 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 14 Jul 2023 08:12 AM (GMT+05:30)

Oral Health खराब ओरल हेल्थ से कैविटी और दांतों की सेंसिटीविटी से लेकर मसूड़ों की बीमारी तक की समस्याएं हो ...और पढ़ें

डेंटल हेल्थ को हल्के में न लें
डेंटल हेल्थ को हल्के में न लें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Oral Health: ओरल हेल्थ की समस्या व्यक्ति के स्वास्थ्य, रिश्तों और सामाजिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। इसके बावजूद, कई लोग ओरल और डेंटल हेल्थ के महत्व को कम आंकते हैं। खराब आहार, फास्ट फूड, कोल्ड ड्रिंक और ओरल हेल्थ की कमी ज्यादातर मामलों में डेंटल प्रॉब्लम्स को बढ़ावा दे सकती हैं। लगभग 99 प्रतिशत लोग 60 वर्ष की आयु तक पहुंचने से पहले ही डेंटल समस्याओं से पीड़ित हो जाते हैं।

जानिए उन डेंटल समस्याओं के बारे में जो काफी आम हैं:

दांतों पर दाग (Stained teeth)

दांतों पर दाग लगने के कई कारण होते हैं। कोल्ड ड्रिंक्स, चाय, कॉफी, फास्ट फूड और ब्रश न करने के कारण दांतों की सफेदी खत्म हो जाती है और वे धीरे-धीरे पीले होने लगते हैं। दाग वाले दांत दिखने में बहुत बुरे लगते हैं और इससे बचने के लिए, हमें दो टाइम ब्रश करना चाहिए और दांतों की सफाई के लिए कम से कम 2 साल में एक बार डॉक्टर को ज़रूर दिखाएं।

दांतों में दर्द (Toothache)

दांतों में सड़न या दांतों की गंदगी, मवाद, संक्रमण या परेशानी के कारण इनेमल डैमेज होने लगते हैं, जिससे दांतों में लगातार दर्द रहता है और हमारे दांत बहुत ज्यादा सेंसिटिव हो जाते हैं। दांतों में सड़न आमतौर पर तब होती है जब खाने के बाद दांतों की सतह पर यह जमा रह जाते हैं। अगर हम ठीक से ब्रश नहीं करते हैं तो ये तत्व निकल नहीं पाते हैं और जमा होकर प्लाक और टार्टर (tartar) का निर्माण करते हैं।

ओरल कैंसर (Oral Cancer)

ओरल कैंसर में हमारे मुंह के आस-पास का कोई भी हिस्सा शामिल हो सकता है, जिसमें होंठ, जीभ, टॉन्सिल और ऑरोफरीनक्स (oropharynx) शामिल हैं। इस स्थिति में सामान्य लक्षणों के साथ घाव और गांठें होती हैं, जो आगे चलकर कैंसर का रूप ले लेती हैं। तंबाकू चबाना और सिगरेट पीना मुंह के कैंसर का सबसे आम कारण है।

पेरियोडोंटल डिज़ीज (Periodontal disease)

इसमें दांतों के आसपास के मसूड़ों का संक्रमण पैदा होता है। खाना खाने के बाद ब्रश नहीं करने पर, बैक्टीरिया के कारण मसूड़ों की समस्या हो जाती है। जिसकी वजह से मसूड़े सूज जाते हैं और खून आने लगता है। यदि मसूड़ों में कोई समस्या महसूस हो तो चिकित्सक के पास तुरंत जाएं और पेरियोडोंटल रोग की जांच करवाएं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik