Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cold Feet Problem: जूते-मोजे में भी बर्फ की तरह ठंडे रहते हैं पैर, तो आपको हो सकती हैं ये बीमारियां

    सर्दियों में हाथ-पैर ठंडे होना आम बात है। लेकिन अगर लगातार जूते-मोजे और दस्ताने पहनने के बाद भी अगर आपके पैर ठंडे बने रहते हैं तो इसकी वजह कुछ गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। चलिए जानते हैं ठंडे पैर किन समस्याओं का संकेत हैं।

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaUpdated: Tue, 24 Jan 2023 01:45 PM (IST)
    Hero Image
    बर्फ जैसे ठंडे रहते हैं पैर, तो इन बीमारियों का है संकेत

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Cold Feet Problem: सर्दियों के मौसम में अक्सर ठंड की वजह से लोगों के हाथ-पैर ठंडे रहते हैं। इस मौसम में खुद को सर्दी के बचाने के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते हैं। वहीं, हाथ-पैर को गर्म रखने के लिए लोग मोजे और दस्तानों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके पैर सर्दियों में लगातार ठंडे ही रहते हैं। गर्म कपड़ों को पहनने के बाद भी अगर आपके पैर भी बर्फ की तरह ठंडे रहते हैं, तो इसकी वजह कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। अगर सर्दी में आपके पैर भी अक्सर ठंडे ही बने रहते हैं, तो यह इन बीमारियों के लक्षण हो सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डायबिटीज

    लगातार गर्माहट देने के बाद भी सर्दियों में अगर आपके पैर ठंडे बने रहते हैं, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। दरअसल, शरीर में ब्लड शुगर लेवल के अनियंत्रित होने पर ठंडे पैर की समस्या बनी रहती है। ऐसे में अगर आप लगातार अपने अंदर यह लक्षण महसूस करें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और एक बार डायबिटीज टेस्‍ट जरूर करवाएं।

    एनीमिया

    अगर आप एनीमिया के शिकार हैं और आपके शरीर मेंं रेड ब्लड सेल्स की कमी है, तो इसकी वजह से आपके पैर अक्सर ठंडे बने रहते हैं। इसके अलावा शरीर में आयरन, विटामिन बी12, फॉलेट की कमी, क्रोनिक किडनी डिजीज की समस्‍या होने पर भी अक्सर व्यक्ति के पैर ठंडे बने रहते हैं।

    हाई कोलेस्ट्रॉल

    लगातार ठंडे पैर हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत भी हो सकते हैं। दरअसल, अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ने लगी है, तो इससे रक्त धमनियां ब्लॉक होने लगती है, जिससे शरीर में सही तरीके से ब्लड सर्कुलेशन नहीं हो पाता है। सही ढंग से रक्त का प्रवाह न होने पर भी हाथ -पैर ठंडे रहने की समस्या हो सकती है।

    हाइपोथायरॉइड

    अगर आप थायरॉइड की समस्या से जूझ रहे हैं, तो भी आपके हाथ-पैर ठंडे बने रहते हैं। थायरॉइड की बीमारी हाइपोथायरॉइड का एक प्रकार है, जिसकी वजह से पीड़ित व्यक्ति के हाथ-पैर ठंडे बने रहते हैं।थायरॉइड के इस प्रकार में शरीर में पर्याप्त मात्रा में थायरॉइड हॉर्मोन का उत्पादन नहीं हो पाता है, जिससे शरीर के कई अंग प्रभावित होते हैं।

    अत्‍यधिक तनाव

    अगर आप किसी भी तरह के तनाव से जूझ रहे हैं, तो भी आपको कोल्ड फीट की समस्या हो सकती है। दरअसल, अत्यधिक तनाव और एंग्‍जायटी की वजह से पैर ठंडे होने लगते हैं। अगर आप किसी की बात को लेकर जरूरत से ज्यादा तनाव ले रहे हैं, तो इससे आपके पैर ठंडे होने लगते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik