Chikungunya Vaccine Trial: चिकनगुनिया के टीके का परीक्षण हुआ शुरू, जानिए इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
Chikungunya Vaccine Trial चिकनगुनिया मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी है इसका बुखार दो दिनों से दो सप्ताह तक होता है। इस बीमारी का असर बॉडी पर 6 महीने तक या कई बार उससे भी ज्यादा समय तक रहता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Chikungunya Vaccine Trial: कई दिन से बुखार आ रहा है... उठा नहीं जा रहा...पूरे शरीर में दर्द हो रहा है, तो यह कोरोना नहीं चिकनगुनिया के लक्षण है। चिकनगुनिया मच्छर काटने से होने वाला वायरल संक्रमण होता है, जो एडीज नाम के मच्छर के काटने से होता है यह मच्छर अकसर दिन में काटता है। यह डेंगू के साथ-साथ चिकुनगुनिया रोग का भी कारण होता है। चिकनगुनिया दुनियाभर में फैलने वाली ऐसी बीमारी है जिसका अभी तक कोई इलाज नहीं था, लेकिन अब टीका निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने चिकनगुनिया के टीके का क्लीनिकल परीक्षण शुरू कर दिया है। मध्य अमेरिका के कोस्टारिका में पहले प्रतिभागी को इसकी खुराक दी गई है। इंटरनेशनल वैक्सीन इंस्टीट्यूट (आइवीआइ) ने इसकी घोषणा की। यह परीक्षण आइवीआइ ने भारत बायोटेक के साथ मिल कर किया है।
चिकनगुनिया मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी है, इसका बुखार दो दिनों से दो सप्ताह तक होता है। इस बीमारी का असर बॉडी पर 6 महीने तक या कई बार उससे भी ज्यादा समय तक रहता है। आइए जानते हैं इस बीमारी के लक्षणों की पहचान कैसे करें और उससे बचाव कैसे करें।
चिकनगुनिया के लक्षण:
- चिकनगुनिया के लक्षण में अचानक बुखार आ जाता है। इस बुखार से जोड़ो में अधिक दर्द होने लगता है।
- मांसपेशियो में दर्द होता है।
- उल्टी और सिरदर्द का होना
- थकान महसूस करना।
- मतली आना।
- त्वचा पर लाल चकत्ते आना।
चिकनगुनिया से बचाव कैसे करें:
- चिकनगुनिया के वायरस को रोकने के लिए कोई टिका या उपचार अभी तक उपलब्ध नहीं हुआ है। इसलिए बुखार और दर्द को कम करने के लिए आप पेरासिटामोल का सहारा ले सकते हैं।
- घर से मच्छरों को भगाएं। अगर आपको चिकनगुनिया हो गया है तो कम से कम सात दिनों तक आराम करें।
- ज्यादा से ज्यादा पानी और ORS के पानी का सेवन करें।
- क्योंकि यह बीमारी ज्यादातर गर्मी में होती है तो अपने पहनावे का भी ध्यान रखें। पूरी बाहों के सूती कपड़े पहनें जिससे मच्छर आपको काट ना पाए।
- मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का उपयोग करे।
- अपने घर की खिड़की पर तुलसी का पौधा रखे। तुलकी का पौधा मच्छर को दूर करता है।
- घर से मच्छरों को भगाने के लिए सोने वाले कमरे में कपूर जलाकर रखें। कपूर जलाने से मच्छर नहीं आते।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।