Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Monkeypox: क्या यौन संबंध से भी फैल सकता है मंकीपॉक्स? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Wed, 27 Jul 2022 12:03 PM (IST)

    Monkeypox WHO ने पिछले शनिवार को मंकीपॉक्स को पब्लिक हेल्थ एमरजेंसी करार दिया। वायरस जिसे पहले सिर्फ बंदरों में देखा गया था अब इंसानों तक पहुंच गया ...और पढ़ें

    Hero Image
    Monkeypox: जानें क्या यौन संबंध बनाने से फैलता है मंकीपॉक्स? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Monkeypox: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में मंकीपॉक्स को ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी घोषित कर दिया। जिसके बाद से यौन संबंध को लेकर चिंताएं सामने आई हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वायरस किसी भी प्रकार के निकट संपर्क के माध्यम से फैल सकता है, यानी किसी संक्रमित व्यकित को चूमने, स्पर्श करने या किसी भी तरह का यौन संबंध बनाना शामिल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    WHO के मुताबिक, रैशेज़, शरीर से पस या खून आना या खुजली से संक्रमण फैलता है। क्योंकि वायरस थूक के माध्यम से भी फैल सकता है इसलिए छाले या घाव भी इन्फेक्शन को फैला सकते हैं। संक्रमित व्यक्ति के साथ कपड़े, तौलिया, बिस्तर या बर्तन जैसी चीज़ों को शेयर करने से भी मंकीपॉक्स हो सकता है।

    क्या यौन संबंध बनाने से भी फैल सकता है मंकीपॉक्स?

    शारीरिक संपर्क के माध्यम से प्रसार को देखते हुए, इस बात पर चिंता जताई जा रही है कि क्या शारीरिक रूप से संचरित रोग उनके यौन जीवन को प्रभावित कर सकता है? जो लोग लक्षणों के साथ मंकीपॉक्स से संक्रमित हैं, वे आगे भी लोगों को इन्फेक्ट कर सकते हैं। हालांकि, यह साफ नहीं है कि एसिम्पटोमैटिक लोग इस बीमारी को फैला सकते हैं या नहीं।

    सर गंगा राम अस्पताल में सीनियर कंसल्टेंट, डॉ. धीरेन गुप्ता ने एएनआई से बात करते हुए कहा, " यौन संपर्क के दौरान मंकीपॉक्स फैलता है। यह अंतरंग संपर्क के दौरान हो सकता है, जिसमें ओरल, एनल और वजाइनल यौन संबंध या मंकीपॉक्स वाले व्यक्ति के जननांगों या एनल को छूना शामिल है।"

    डॉ. गुप्ता ने यह भी कहा कि संक्रमित व्यक्ति को गले लगाना, चूमना, मसाज करना या भी लंबे समय तक करीबी संपर्क बनाए रखने से भी वायरस से संक्रमित हुआ जा सकता है।

    एक व्यक्ति तब भी मंकीपॉक्स से संक्रमित हो सकता है, अगर वह संक्रमित व्यक्ति के कपड़ों, तौलिए, बिस्तर, बर्तन आदि जैसी चीज़ों को हाथ लगाता है। कई या गुमनाम यौन पार्टनर्स होने से भी आपके मंकीपॉक्स के संपर्क में आने की संभावना बढ़ सकती है।

    क्या कंडोम का इस्तेमाल इसके जोखिम को कम कर सकता है?

    फोर्टिस अस्पताल, वसंत कुंज के सीनियर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन, डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि क्योंकि मंकीपॉक्स वायरस गले लगने, चूमने या संक्रमित व्यक्ति के बिस्तर, कपड़ों या सामान छूने से भी फैल सकता है, इसलिए कंडोम जैसी चीज़ों का इस्तेमाल ज़्यादा असरदार नहीं होगा।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। अगर आपको मंकीपॉक्स के लक्षणों का अनुभव होता है, तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें। 

    Picture Courtesy: Freepik