महिलाओं में साइलेंट किलर बन सकती है कैल्शियम की कमी, ये फूड्स लौटाएंगे हड्डियों की ताकत
कैल्शियम एक ऐसा मिनरल है जो हड्डियों की मजबूती और हेल्दी शरीर के लिए बहुत जरूरी माना जाता है।

महिलाएं में कैल्शियम की कमी दूर करने के डाइट टिप्स (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कैल्शियम एक ऐसा मिनरल है जो हड्डियों की मजबूती और हेल्दी शरीर के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। पर इस बात में भी कोई शक नहीं कि वो महिलाएं ही हैं जिनमें सबसे ज्यादा कैल्शियम की कमी पाई जाती है। ब्रेस्टफीडिंग, मेनोपॉज जैसे हॉर्मोनल बदलाव, विटामिन डी की कमी, खराब डाइट, ऐसे बहुत से कारण हैं, जिनकी वजह से महिलाओं में कैल्शियम की पूर्ति नहीं हो पाती। ऐसे में डाइट का ठीक से ध्यान रखकर इसे दूर किया जा सकता है।
एक दिन में कितना कैल्शियम है जरूरी?
मायो क्लिनिक की माने तो 19-50 तक की उम्र के लोगों को एक दिन में 1000mg कैल्शियम की जरूरत होती है। वहीं, इससे ज्यादा उम्र के लोगों का शरीर 1000-1200mg कैल्शियम की डिमांड करता है।
महिलाएं में कैल्शियम की कमी दूर करने के डाइट टिप्स
महिलाओं को कैल्शियम की दूर करने के लिए अपनी डाइट में खासतौर से सुधार करने की आवश्यकता है, क्योंकि हमारा शरीर कैल्शियम नहीं बनाता। इसके लिए यहां बताए गए टिप्स फॉलो किये जा सकते हैं:
डेयरी प्रोडक्ट
खाने में रोजाना एक गिलास फुलक्रीम दूध के साथ एक कटोरी दही या एक कप पनीर को शामिल करें। ये सभी कैल्शियम के सबसे अच्छे सोर्स हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां केवल कैल्शियम रिच नहीं होती बल्कि इसमें आयरन और फाइबर जैसे बहुत से पोषक तत्व होते हैं। वैरायटी के लिए कभी इन्हें सलाद में शामिल करें, कभी सूप में तो कभी इनकी स्वादिष्ट सब्जी बनाएं।
सीड्स
सीड्स दिखने में भले ही छोटे से लगे लेकिन वो कैल्शियम, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं। इनमें भी तिल और चिया सीड्स ज्यादा फायदेमंद हैं। शाम के समय भूख लगने पर इन्हें खाएं या फिर सुबह के नाश्ते में शेक या जूस में ब्लेन्ड करके सेवन करें।
अंजीर
दूध में अंजीर डालकर पीना भी फायदा दे सकता है, यह कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन-के की पूर्ति करती है। वहीं, कुछ लोग इसे सलाद और स्नैक टाइम पर भी लेना पसंद करते हैं।
सोया प्रोडक्ट
आजकल मार्केट में टोफू और सोयाबीन कैल्शियम फोर्टिफियाइड भी मिल रहे हैं, इन्हें भी डाइट में शामिल किया जा सकता है।
विटामिन डी रिच फूड्स
डाइट में सिर्फ कैल्शियम रिच फूड्स शामिल करना काफी नहीं है, इसके साथ विटामिन डी भी जरूरी है। यह कैल्शियम को शरीर में अब्जॉर्ब करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- बढ़ती उम्र के साथ कमजोर होने लगती हैं हड्डियां, जोड़ों के दर्द और फ्रैक्चर से बचने के लिए करें ये काम
यह भी पढ़ें- हड्डियों को मजबूत करने वाला विटामिन-D बन सकता है किडनी और दिल का दुश्मन, डॉक्टर ने दी चेतावनी
Source : Mayo Clinic
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।