Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Acne: इन चीजों का सेवन कर मुहांसे की समस्या से पा सकते हैं झट से छुटकारा

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sun, 11 Sep 2022 05:51 PM (IST)

    Acne विटामिन सी युक्त चीजों के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। एंटी इंफ्लेमेटरी की मदद से शरीर में सूजन कम होता है। इससे कील मुहांसों में बहुत जल्द आराम मिलता है।

    Hero Image
    Acne: इन चीजों का सेवन कर मुहांसे की समस्या से पा सकते हैं झट से छुटकारा

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Acne: खराब दिनचर्या, गलत खानपान, तनाव, प्रदूषण और हार्मोनल असंतुलन की वजह से कील मुहांसे की समस्या होती है। कभी कभार मुहांसों से दर्द भी होता है। लोग कील मुहांसों की समस्या से निजात पाने के लिए बाजार में उपलब्ध नाना प्रकार के सौंदर्य उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं। इसका असर देखने को मिलता है, लेकिन कुछ दिनों के बाद परेशानी ज्यों की त्यों बनी रहती है। लंबे समय तक बाजार में मिलने वाले दवाइयों और फेस क्रीम के इस्तेमाल से चेहरे की खूबसूरती भी गायब होने लगती है। जानकारों की मानें तो कील मुहांसों की समस्या को दूर करने के लिए सबसे पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इसके अलावा, डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूखे मेवे खाएं

    अखरोट और बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड त्वचा के लिए बहुत यूजफुल होता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो कील मुंहासे को दूर करने में सहायक होते हैं। इसके लिए रोजाना अखरोट और बादाम का सेवन जरूर करें। आप चाहे तो बादाम को भिगोकर भी सेवन कर सकते हैं।

    विटामिन-सी रिच फूड्स खाएं

    विटामिन सी युक्त चीजों के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। एंटी इंफ्लेमेटरी की मदद से शरीर में सूजन कम होता है। इससे कील मुहांसों में बहुत जल्द आराम मिलता है। इसके लिए डाइट में खट्टे फलों को जरूर शामिल करें।

    कद्दू के बीज खाएं

    इसमें जिंक, विटामिन-ई, एंटीऑक्सिडेंट्स, मैग्नीशियम और फैटी एसिड पाए जाते हैं जो डायबिटीज, मोटापा, बालों की समस्या, अनिद्रा और कील मुहांसों में फायदेमंद होते हैं। इसके लिए कद्दू के बीज का सेवन कर सकते हैं।

    स्ट्रेस न लें

    हार्मोनल संतुलन तनाव की वजह से बिगड़ता है। अत्यधिक तनाव लेने से उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। साथ ही कील मुंहासे भी आने लगते हैं। इसके लिए तनाव कम लें और तनाव को दूर करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज और मेडिटेशन जरूर करें।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।