Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मजबूत हड्डियां, तेज दिमाग और हेल्दी हार्ट! रोजाना एक अंडा खाएंगे तो सेहत हो जाएगी चकाचक

    Updated: Sat, 09 Nov 2024 07:23 PM (IST)

    अंडा पोषक तत्वों से भरपूर एक ऐसा फूड है जिसे कई लोग शौक से खाना पसंद करते हैं। सर्दियों में कई लोग रोजाना अंडा खाते हैं लेकिन अगर आप भी इसके फायदों (Health Benefits Of Eggs) को लेकर अनजान हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आइए जानते हैं कि रोजाना एक अंडा खाने से हमारी सेहत को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

    Hero Image
    5 ऐसे कारण जो आपको रोज अंडा खाने पर मजबूर कर देंगे! (Image Source: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि एक अंडा आपके शरीर को कितने तरीकों से फायदा (Egg Benefits) पहुंचा सकता है? अंडे प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत हैं, जो मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत में मदद करते हैं। इसके अलावा, इनमें मौजूद विटामिन बी12, बायोटिन और सेलेनियम आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं, और आपकी ऊर्जा को बढ़ाते हैं। अंडे में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट आपकी त्वचा को जवां और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको रोजाना एक अंडा खाने के फायदों के बारे में बताते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोज एक अंडा खाने के फायदे

    • प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स: अंडे प्रोटीन का एक शानदार सोर्स हैं, जो मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत के लिए जरूरी है। यह वजन घटाने में भी मदद करता है क्योंकि प्रोटीन आपको लंबे समय तक फुल रखता है।
    • विटामिन और न्यूट्रिशन्स से भरपूर: अंडों में विटामिन ए, डी, ई और के के साथ-साथ बी विटामिन और खनिज जैसे सेलेनियम और जिंक भी पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने, हड्डियों को हेल्दी रखने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं।

    यह भी पढ़ें- संडे हो या मंडे, क्या सच में रोज खाने चाहिए अंडे?

    • आंखों के लिए फायदेमंद: अंडों में ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो उम्र से संबंधित मोतियाबिंद और मैक्यूलर डिजनरेशन जैसी आंखों की समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं।
    • मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा: अंडों में कोलीन नामक पोषक तत्व होता है, जो मस्तिष्क के विकास और कार्य के लिए आवश्यक है। यह अल्जाइमर रोग के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकता है।
    • हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद: अंडे में पाया जाने वाला कोलेस्ट्रॉल आपके शरीर के लिए हानिकारक नहीं होता है। इसके बजाय, अंडे में पाए जाने वाले अन्य पोषक तत्व आपकी हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

    कितने अंडे खाना फायदेमंद?

    अंडे कई तरह से फायदेमंद होते हैं, लेकिन किसी भी चीज की अधिकता नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए, अंडों का सेवन एक बैलेंस डाइट के रूप में करना चाहिए। एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए हर हफ्ते 7 अंडे खाना सुरक्षित माना जाता है।

    यह भी पढ़ें- उबले अंडे खाने के हैं कई फायदे, दूर हो सकती हैं ये बीमारियां

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।