हमेशा डाउन रहती है एनर्जी, किसी भी काम में नहीं कर पाते फोकस? फिट रहने के लिए करें ये 3 योगासन
क्या आप भी बिना काम किए थकान महसूस करते हैं और फोकस नहीं कर पाते? इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में कुछ योगासन कारगर साबित हो सकते हैं। ये आसन आपको ऊर्जावान बनाए रखते हैं फोकस बढ़ाने में भी मदद करते हैं। आप इसे सुबह के समय करें।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी उन लोग में से हैं जिन्हें बिना कोई काम किए दिनभर थकान घेरे रहती है? अगर ऐसा है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। आजकल ज्यादातर लोग घंटों ऑफिस में बैठकर काम करते हैं। इससे तनाव भी होने लगता है। वे काम में फोकस नहीं कर पाते हैं। आपको बता दें कि जब आप मानसिक रूप से थक जाते हैं तो शरीर में भी एनर्जी कम हो जाती है।
आपको दिनभर थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में आपको कुछ करने का भी मन नहीं करता है। आपको अपने डेली रूटीन में कुछ योगासनों को शामिल कर लेना चाहिए। इससे आपको एनर्जी भी मिलेगी। साथ ही फोकस भी बढ़ेगा। इसके लिए सुबह का टाइम सबसे बेहतर होता है। इस समय हमारे शरीर और मन दोनों को एनर्जी की जरूरत होती है। ऐसे में सुबह के समय में किए जाने वाले योगासनों से फिजिकल फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। ये आपको मेंटली भी सुकून पहुंचाते हैं।
आज हम आपको कुछ योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं जाे आपको एनर्जेटिक बनाए रखेंगे। साथ ही आपको फोकस करने में भी मदद मिलेगी। आइए जानते हैं विस्तार से-
ताड़ासन
ताड़ासन शरीर की लंबाई और मुद्रा को सही करता है। इसे करने से स्टेमिना तो बढ़ती ही है, साथ ही आपका शरीर भी बैलेंस होता है। इसे करने के लिए सबसे पहले जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं। आपने दोनों पैर को आपस में मिलाकर और दोनों हथेलियों को अपने बगल में रखें। अब फिर पूरे शरीर को सीधा रखें। इसके बाद दोनों हाथ की उंगलियों को मिलाकर सिर के ऊपर ले जाएं। फिर सांस भरते हुए अपने हाथों को ऊपर की ओर खींचें। कुछ सेकंड तक इसी पोज में रहें। इसे तीन से चार बार दोहराएं।
यह भी पढ़ें: Protein की कमी से हो सकती हैं 5 बीमारियां, समय रहते पहचान लें लक्षण; बचाव में होगी आसानी
सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार को करना बेहद आसान है। असमें 12 पोज होते हैं। इसे खाली पेट सुबह-सुबह करने से शरीर की सारी मांसपेशियां एक्टिव हो जाती हैं। ये जहां आपको एनर्जी देता है, वहीं फोकस को भी तेज करता है। ये पूरी बॉडी को वॉर्मअप करता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होती है।
वृक्षासन
इस योगासन में आपको एक पैर पर खड़े होकर दूसरे पैर को मोड़कर जांघ पर रखते हैं। इसके बाद हाथों को ऊपर जोड़ते हैं। ध्यान बनाए रखने के लिए यह सबसे अच्छा पोज है। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है। फोकस करने में भी मदद मिलती है। इसे करने से दिमाग भी शांत रहता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।