Pregnancy Tips: क्या गर्भावस्था में आप भी कर रही हैं इन परेशानियों का सामना, तो जानें इनका समाधान
गर्भावस्था शरीर में बहुत सारे बदलाव लाती है इसलिए कभी-कभी आप अच्छा महसूस नहीं करती हैं। इस दौरान मूत्राशय और आंत्र में समस्या होना आम बात है। अगर आप भी प्रेग्नेंसी में इन समस्याओं का कर रही हैं तो इसके लिए आप घर पर खुद से ही कुछ उपाय कर सकती हैं। हालांकि परेशानी ज्यादा बढ़ने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी एक महिला के जीवन का सबसे सुखद अहसास होता है। यह पल जहां एक महिला के लिए खुशियां लेकर आता है, तो वहीं इस दौरान कई सारी समस्याएं भी आती हैं। गर्भावस्था के दौरान, कई महिलाओं को कब्ज, बार-बार पेशाब करने की आवश्यकता, बवासीर जैसी कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में इन समस्याओं से निजात पाने के लिए आप स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम की मदद ले सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे गर्भावस्था में होने वाली ऐसा ही कुछ समस्याओं और इसके समाधान के बारे में-
बार-बार पेशाब आना
आपका बढ़ता गर्भाशय मूत्राशय पर दबाव डालता है, खासकर जब बच्चा जन्म से पहले अपनी जगह पर आ जाता है। गर्भावस्था के अंतिम सप्ताहों में, जब भी आप खांसते, छींकते या बहुत जोर से हंसते तो थोड़ी मात्रा में मूत्र का रिसाव होना आम बात है। प्रसव के बाद बार-बार पेशाब आना लगभग हमेशा दूर हो जाता है।
समाधान
रिसाव को रोकने के लिए, कीगल्स एक्सरसाइज़ करें: कुछ सेकंड के लिए योनि के चारों ओर की मांसपेशियों को कसकर दबाएं (जैसे कि आप मूत्र के प्रवाह को बीच में रोक रहे हो) और फिर मसल्स को छोड़ दें। ऐसा 10 बार दोहराएं। दिन में कम से कम पांच बार कीगल्स का एक सेट लगाएं।
कब्ज़
आपके शरीर में होने वाले हार्मोनल परिवर्तनों के कारण आपको गर्भावस्था की शुरुआत में कब्ज हो सकता है। कब्ज का मतलब यह हो सकता है कि आप उस तरह मल त्याग नहीं कर पाते हैं, जैसे पहले आप सामान्य रूप से करते थे। इसके लिए आपको सामान्य से अधिक जोर लगाना पड़ता है। कब्ज के कारण आपका मल असामान्य रूप से कठोर, गांठदार, बड़ा या छोटा हो सकता है।
समाधान
- कब्ज से निपटने के लिए आप खूब सारे तरल पदार्थ पिएं। आप कोशिश करें कि पूरे दिन में कम से कम आठ ग्लास पानी का सेवन करें।
- रोजाना कम से कम 30 मिनट तक वॉक या हल्की एक्सरसाइज करें।
- हाई फाइबर फूड का सेवन करें।
- अपने मील को एक बार में बहुत ज्यादा न लें। थोड़ा-थोड़ा करके 3 से 4 बार खाएं।
- अपने भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाएं।
बवासीर
बवासीर (Haemorrhoids) की स्थिति में आपके मलाशय (rectum) और एनस (anus) के हिस्से में नसें सूज जाती हैं। हालांकि, किसी को भी बवासीर हो सकता है। यह सिर्फ गर्भावस्था में ही नहीं होता है। जब आप गर्भवती होती हैं, तो कब्ज के चलते इसकी संभावना बढ़ जाती है।
समाधान
- पर्याप्त फाइबर युक्त भोजन का सेवन करें।
- दिनभर में खूब सारा पानी पीएं।
- लंबे समय तक शौचालय में न बैठें और मल त्याग करते समय ज्यादा जोर न लगाएं।
- कीगल एक्सरसाइज नियमित रूप से करें।
- दर्द और खुजली को शांत करने के लिए रेफ्रिजेरेटेड विच हेज़ल पैड या आइस पैक का इस्तेमाल करें।
- असुविधा होने पर दिन में तीन या चार बार 15 से 20 मिनट के लिए हल्के गर्म पानी से सिकाई करें या स्नान करें।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।