थकान, चक्कर और सिरदर्द...कहीं आपकी Low Sodium Diet तो नहीं कर रही शरीर को अंदर से खोखला?
खाने में सोडियम कम कर देना हेल्दी तो है लेकिन लगातार लो सोडियम डाइट लेते रहना रहना भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

कम सोडियम डाइट के खतरा (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मसल फंक्शन, ब्लड प्रेशर और शरीर में पानी के संतुलन को बनाए रखने में सोडियम की भूमिका अहम होती है। हालांकि, ज्यादातर लोगों को यह पता है कि बहुत ज्यादा नमक सेहत के लिए बुरा है, लेकिन लगातार लो सोडियम फूड पर बने रहना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, खासकर बुजुर्गों में।
यह समस्या हाइपोनेट्रेमिया कहलाती है। आइए जानते हैं सोडियम का कम होना कैसे शरीर को नुकसान पहुंचाता है, इसके क्या लक्षण हैं और इसे कैसे बैलेंस कर सकते हैं।
ये होती है समस्या
- मितली
- सिरदर्द
- मांसपेशियों में ऐंठन
- भ्रम
हाइपोनेट्रेमिया के ये होते हैं कारण
इसका सबसे आम कारण होता है थोड़े ही अंतराल में ज्यादा मात्रा में पानी पी लेना, जिसकी वजह से खून में सोडियम का स्तर कम हो जाता है। ज्यादा मेहनत वाला खेल खेलने वाले खिलाड़ियों में भी पसीने के जरिए सोडियम का लॉस होता। इसके अलावा इन वजहों से भी सोडियम की मात्रा होती है कम:
- कुछ खास दवाएं
- हार्ट फेल्यिर, किडनी या लिवर की बीमारी और डायबिटीज
- लगातार डायरिया या उल्टी की समस्या बने रहना
- हॉर्मोन का असंतुलन
- अधिक मात्रा में शराब पीना
ब्रेन पर पड़ता है असर
अगर हाइपोनेट्रेमिया की स्थिति में जल्द मेडिकल सहायता ना दी जाए तो ब्रेन को स्थायी रूप से नुकसान हो सकता है। इससे मुख्य रूप से ब्रेन के नर्व सेल्स डिहाइड्रेट और डैमेज होते हैं। गंभीर स्थिति से बचने के लिए सोडियम के स्तर को धीरे-धीरे बढ़ाया जाता है।
सोडियम ये करता है काम
शरीर को अच्छी तरह काम करने के लिए थोड़ी मात्रा में सोडियम जरूरी होता है। ये होता है सोडियम का रोल:
- शरीर में फ्लूइड की मात्रा बैलेंस करना
- नर्व्स और मसल्स के फंक्शन में मदद करना
इस तरह मेंटेन करें सोडियम का लेवल
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। एक बार में ज्यादा पानी पीने से बचें।
- हेल्दी, बैलेंस डाइट लें। फ्रोजन प्रोडक्ट या प्रोसेस फूड के लेबल को जरूर पढ़ें।
- खाने में ऊपर से नमक न डालें और हाई सोडियम स्नैक्स लेने से बचें।
- शराब का सेवन ना करें।
यह भी पढ़ें- अगले 5 दिनों तक भयंकर लू का खतरा, Heatstroke के इन संकेतों को इग्नोर किया तो जा सकती है जान!
यह भी पढ़ें- जुकाम है या एलर्जी? बिना फर्क समझे एंटीबायोटिक्स लेना हो सकता है खतरनाक, डॉक्टर से जानें सही इलाज
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
