पेट से लेकर सांसों तक को दुरुस्त रखता है पान, खाने के बाद चबाने से सेहत को मिलते हैं चमत्कारी फायदे
पान का इस्तेमाल हिन्दू धर्म में पूजा के लिए किया जाता है। पान के पत्ते को खाया जाता है। आपने देखा होगा कि पान लोग अकसर खाना खाने के बाद पान खाना पसंद (Betel Leaf Benefits) करते हैं। इससे सेहत को ढेरों फायदे भी मिलते हैं। पान में कई तरह के जरूरी कम्पाउंड के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिए कई तरह से लाभकारी होते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में खाना खाने के बाद पान खाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। शादी-ब्याह हो या खास दावत, पान का स्वाद हर मौके पर अलग ही आनंद देता है। अभी भी आपने बुजुर्गों को खाना खाने के बाद पान खाते देखा होगा। दरअसल पान सिर्फ स्वाद और ताजगी के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में भी पान के पत्तों के औषधीय गुणों का जिक्र किया गया है।
पान से न सिर्फ पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है बल्कि सांसों की दुर्गंध भी दूर होती है। ये मुंह की सफाई करने और शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। खाने के बाद पान खाना आपको कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। इससे एसिडिटी की समस्या भी नहीं होती है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि पान खाने से सेहत को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
डाइजेशन सुधारे
पान के पत्ते में मौजूद पोषक तत्व पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनको खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूती मिलती है। इससे जुड़ी समस्याओं से राहत देने में भी पान मदद करता है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि पान के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो अपच, गैस, कब्ज, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याओं से बचाव करने में सहायक होते हैं।
कम होता है तनाव
अगर आप रोजाना खाना खाने के बाद पान खाते हैं तो इससे आपका मूड अच्छा होता है। ये दिमाग को भी शांत करने में मदद करता है। इससे मानसिक तनाव भी कम किया जा सकता है। कुल मिलाकर ये मूड को बेहतर बनाता हे।
ब्लड शुगर लेवल रहता है कंट्रोल
खाना खाने के बाद पान खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। ये डायबिटीज के खतरों को भी कम करता है। साथ ही ये अल्सर जैसी गंभीर समस्याओं से भी हमें बचाता है।
मुंह की दुर्गंध करे दूर
पान में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में खाने के बाद पान खाने से मुंह की बदबू दूर होती है। इसके साथ ही पान ओरल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है। ये मुंह के संक्रमण से भी बचाव करता है। पान एक तरह से मॉउथ फ्रेशनर के रूप में काम करता है।
शरीर को रखता है सेहतमंद
आपको बता दें कि पान में टैनिन और प्रोपेन मौजूद होता है। ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।