विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yoga For Kids: बच्चे का दिमाग तेज बनाना है, तो बचपन से ही सिखाएं ये योगासन

By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Tue, 29 Aug 2023 08:00 AM (IST)Updated: Tue, 29 Aug 2023 09:48 AM (IST)

Yoga For Kidsशरीर को फिट रखने के लिए योग काफी जरूरी है। बच्चों में भी नियमित योग और व्यायाम की ...और पढ़ें

Yoga For Kids: बचपन से ही सिखाएं ये योगासन
Yoga For Kids: बचपन से ही सिखाएं ये योगासन

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Yoga For Kids: योगा बड़ों के साथ-साथ बच्चों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। बच्चों को शारीरिक और मानसिक विकास के लिए  रोजाना कम से कम 30 मिनट योग करना चाहिए। आजकल पढ़ाई-लिखाई को लेकर बच्चे भी काफी तनाव महसूस करते हैं। वे कुछ योग कर के अपने मन को शांत कर सकते हैं। इससे बच्चों में एकाग्रता भी बढ़ेगी जिससे उनका मन भी पढ़ाई में लगेगा। तो आइए जानते हैं, बच्चे कौन-सा योग कर सकते हैं।

बालासन

बालासन को चाइल्ड पोज भी कहा जाता है। इससे बच्चों का मानसिक विकास तेज होता है। इसे करने के लिए सबसे पहले मैट पर वज्रासन में बैठ जाएं और रीढ़ की हड्डी सीधी रखें। इसके बाद बॉडी को आगे की ओर झुकाएं अब दोनों हाथों को एड़ियों के पास रखें और कुछ सेकेंड तक बच्चे को इसी पोजिशन में रहने दें। फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं।

ताड़ासन

ताड़ासन करने से बच्चों की हाइट बढ़ती है, साथ ही उनकी एकाग्रता भी बढ़ती है। इसे करने के लिए सबसे पहले मैट पर खड़े हो जाएं। अब दोनों हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं, बिल्कुल सीधा खड़े रहें। अब धीरे-धीरे दोनों एड़ियों को उठाएं। कुछ सेकेंड तक इसी पोजिशन में रहें। फिर दोनों हाथ आराम से नीचे लाएं और एड़ियों को भी जमीन पर रख लें।

भुजंगासन

भुजंगासन को कोबरा पोज भी कहा जाता है। इसे करने से बच्चों की बॉडी फ्लैक्सिबल होती हैं, साथ ही रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है। इसे करने के लिए सबसे योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं। अब दोनों हाथों को कमर के पास थोड़ा आगे रख लें। अब हाथों को मौट पर ही रहते हुए कमर से ऊपर के हिस्से को हाथों की मदद से ऊपर उठाएं।

सुखासन

सुखासन करने से बच्चों का मन शांत रहता है। पढ़ाई में मन लगता है। इसे करने के लिए सबसे पहले मैट पर पालथी मारकर बैठ जाएं। अब दोनों हाथों को घुटनों पर रख लें और पीठ सीधी रखें। इस रिलेक्सिंग पॉजिशन में कुछ देर रहें।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic Credit: Freepik