‘आम’ को न समझें आम! स्वाद में अव्वल और गुणों का भंडार है फलों का राजा, खाने से होगा फायदा ही फायदा
गर्मी को अगर आम का मौसम कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यह कई लोगों का पसंदीदा फल है और इसलिए इसे फलों का राजा भी कहा जाता है। आम स्वाद में बेहतरीन होने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होता है। आइए जानते हैं आम (benefits of mangoes) खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फलों का राजा आम गर्मियों की इकलौती ऐसी चीज है, जिसके लगभग हर कोई पसंद करता है। यह कई लोगों का पसंदीदा फल होता है और इसलिए इसे फलों का राजा कहा जाता है। दुनियाभर में आम की कई सारी किस्में मिलती हैं, जिन्हें लोग अपनी पसंद के मुताबिक खाना पसंद करते हैं।
इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसके बारे सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। सिर्फ स्वाद ही नहीं यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे डाइट में शामिल करने से एक ही नहीं कई फायदे मिलते हैं, लेकिन इसके बारे बहुत कम लोग ही जानते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे आम के कुछ ऐसे फायदों के बारे में, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे-
यह भी पढ़ें- भीगे हुए बादाम या भीगी हुई मूंगफली: किस चीज को खाने से बनेगी तंदुरुस्ती? यहां जानें
वेट मेंटेन करने में मदद करें
आम में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जिसकी वजह से यह पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं इसे डाइट में शामिल करने से आपके वेट को मेंटेन करने में भी मदद मिलती है। एक अध्ययन में पाया गया है कि आम भूख को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है, जिससे आपको अपने हेल्दी वेट को बनाए रखने में मदद मिलती है।
दिल को बनाए सेहतमंद
जुबां को भाने वाला आम आपके दिल के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करके, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को रोककर हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अपनी डाइट में आम को शामिल करने से हार्ट हेल्थ और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है।
गट हेल्थ को बनाए बेहतर
आम दोनों तरह के फाइबर घुलनशील और अघुलनशील के अच्छा सोर्स होता है। आम शरीर पर ठंडक पहुंचाते हैं और पाचन में मदद करते हैं। इनमें एमाइलेज जैसे एंजाइम होते हैं, जो कार्बोहाइड्रेट को तोड़ने और पाचन में बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसे खाने से अपच, ब्लोटिंग और कब्ज से राहत मिलती
बालों और स्किन को फायदा पहुंचाए
विटामिन ए, सी और ई से भरपूर आम स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद है। ये विटामिन्स आपकी त्वचा को हर दिन होने वाले नुकसान से लड़ने में मदद करते हैं। इन विटामिन्स को सीधे स्किन पर लगाना फायदेमंद हो सकता है। साथ ही आम के जरिए इसका इनटेक भी फायदा पहुंचाता है।
कैंसर को रोकने में मदद करें
आम एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो प्राकृतिक पदार्थ हैं, जो आपकी सेल्स को नुकसान से बचाते हैं। आम में एक विशेष प्रकार का मैंगिफेरिन होता है, जो कैंसर को जन्म देने वाले नुकसान से बचाता है।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में क्यों पीना चाहिए सौंफ का शरबत? एक बार जरूर करें ट्राई; फायदे देख खुद हो जाएंगे हैरान
Source
- Cleveland Clinic: https://health.clevelandclinic.org/mango-benefits
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।