Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Health Benefit Of Sattu: गर्मी में लू से बचाता है साथ ही वज़न भी कंट्रोल रखता है सत्तू, जानिए फायदे

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 01 Jun 2021 01:20 PM (IST)

    Health Benefit Of Sattu सत्तू प्रोटीन का बढ़िया स्त्रोत है जो पेट की समस्याओं का निदान करता है। इसे खाने से लिवर मजबूत होता है और एसिडिटी की समस्या दूर होती है। गर्मी के मौसम में प्यास बुझाने में भी मदद करता है।

    Hero Image
    जौ और चने से बनाया गया सत्तू डाइबिटीज़ के मरीज़ों के लिए फायदेमंद है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। गर्मी में बॉडी में कई तरह की परेशानियां पनपने लगती है। इस मौसम में बॉडी को सबसे ज्यादा खतरा लू लगने का रहता है। तेज़ धूप और गर्मी में बॉडी बेहाल हो जाती है, इस मौसम में बॉडी को अंदर से कूल रखने की जरूरत है। बॉडी की गर्मी को दूर रखने के लिए सत्तू बेहद उपयोगी है। सत्तू चने से बनता है, जिसे चने का सत्तू कहते हैं। इसे बनाने के लिए चने और जौ को बालू वाली भुनाई में भूना जाता है। फिर इसे भूसी समेत पीसा जाता है। सत्तू का इस्तेमाल शर्बत के रूप में किया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सत्तू गर्मी के दिनों में खाया जाने वाला एक सुपर कूल और एनर्जी से भरपूर फूड है, जिसे खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। यह गर्मी के मौसम में प्यास बुझाने में भी मदद करता है। सत्तू प्रोटीन का बढ़िया स्त्रोत है, जो पेट की समस्याओं का निदान करता है। इसे खाने से लिवर मजबूत होता है और एसिडिटी की समस्या दूर होती है। आइए जानते हैं कि चने के सत्तू का शर्बत पीने के कौन-कौन से फायदे हैं।

    वज़न को कंट्रोल करता है सत्तू:

    सत्तू पीने से लम्बे समय तक भूख नहीं लगती है, जिससे आप ओवर इटिंग से बचते हैं और आपका वजन कंट्रोल रहता है।

    डाइबिटीज़ के मरीज़ों का उपचार करता है चने का सत्तू:

    जौ और चने से बनाया गया सत्तू डाइबिटीज़ के मरीज़ों के लिए फायदेमंद है। अगर आप डाइबिटीज के मरीज हैं तो रोजाना इस सत्तू का प्रयोग आपके लिए फायदेमंद है। इसे पानी में घोलकर शर्बत के रूप में या फिर नमकीन बनाकर भी यूज किया जा सकता है।

    बॉडी को एनर्जी देता है:

    शरीर में ऊर्जा की कमी होने पर सत्तू तुरंत ऊर्जा देने का कार्य करता है। यह कमजोरी को दूर कर आपको ऊर्जावान बनाए रखने में कारगर है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे मिनरल्स, आयरन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस होता है जिससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।

    लू से बचाता है और बॉडी को कूल रखता है:

    सत्तू की तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए सत्तू बेस्ट है। सत्तू पीने से लू लगने का खतरा कम होता है, इससे पेट संबंधी कई बीमारियों का उपचार होता है।

    खून की कमी को दूर करता है:

    अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो आप सत्तू पी सकते हैं। एनीमिया से पीड़ित होने पर आप रोजाना पानी में सत्तू डालकर पी सकते हैं।  

                      Written By: Shahina Noor