विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोज सिर्फ एक चम्मच कद्दू के बीज खाने से कम होगा कोलेस्ट्रॉल, मिलेंगे और भी 9 फायदे

Published: Sun, 06 Jul 2025 02:39 PM (IST)

क्या आप जानते हैं कि अगर आप रोजाना एक चम्मच कद्दू के बीज खाना शुरू कर दें तो क्या होगा? ...और पढ़ें

कद्दू के बीजों में छिपा है सेहत का खजाना (Picture Courtesy: Freepik)
कद्दू के बीजों में छिपा है सेहत का खजाना (Picture Courtesy: Freepik)

HighLights

  1. कद्दू के बीज विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है
  2. इन्हें रोज खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है
  3. कद्दू के बीज हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कद्दू के बीज दिखने में भले ही छोटे होते हैं, लेकिन इनमें पोषक तत्वों का भंडार छुपा होता है। जी हां, ये बीज न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद (Pumpkin Seeds Health Benefits) होते हैं। इनमें कई तरह के विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं।

इसलिए अगर आप रोजाना सिर्फ एक चम्मच कद्दू के बीज खाएंगे, तो आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं और अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। आइए जानते हैं कद्दू के बीज के फायदे।

पोषक तत्वों से भरपूर

कद्दू के बीज में प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, फाइबर, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, कॉपर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर के अलग-अलग फंक्शन में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें: रात होते ही पैरों में नजर आते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के 4 संकेत, देर होने से पहले कर लें पहचान

दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

कद्दू के बीज में मौजूद मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बैलेंस करता है और आर्टरीज को स्वस्थ बनाए रखता है।

इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक

कद्दू के बीज जिंक का एक अच्छा सोर्स हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। रोजाना एक चम्मच कद्दू के बीज खाने से सर्दी-जुकाम और इन्फेक्शन से बचाव होता है।

डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार

कद्दू के बीज में मौजूद मैग्नीशियम ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है

कद्दू के बीज में डाइटरी फाइबर होता है, जो डाइजेशन को सुधारता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। यह आंतों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।

नींद की क्वालिटी में सुधार

कद्दू के बीज में ट्रिप्टोफैन नाम का अमीनो एसिड पाया जाता है, जो शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है। ये हार्मोन अच्छी नींद लाने में मदद करते हैं।

हड्डियों को मजबूत बनाता है

कद्दू के बीज में मैग्नीशियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। नियमित रूप से कद्दू के बीज खाने से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

कद्दू के बीज में जिंक और विटामिन-ई होता है, जो त्वचा को चमकदार बनाता है और मुंहासों को कम करता है। साथ ही, यह बालों के झड़ने की समस्या को भी कम करता है।

पुरुषों के प्रोस्टेट हेल्थ के लिए फायदेमंद

कद्दू के बीज में जिंक और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो पुरुषों में प्रोस्टेट हाइपरप्लासिया की समस्या से बचाव करने में मदद करते हैं।

वजन घटाने में सहायक

कद्दू के बीज में प्रोटीन और फाइबर होता है, जो भूख को कंट्रोल करता है और ज्यादा खाने से रोकता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

कैसे खाएं कद्दू के बीज?

  • कच्चे या भुने हुए कद्दू के बीज स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं।
  • इन्हें सलाद, सूप या स्मूदी में मिलाकर खा सकते हैं।
  • इन्हें दही या ओटमील के साथ भी खाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: कमजोर शरीर बन जाएगा लोहे जैसा मजबूत, बस डाइट में शामिल कर लें Protein से भरपूर 4 सीड्स

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।