Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रात होते ही पैरों में नजर आते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के 4 संकेत, देर होने से पहले कर लें पहचान

    शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रण में रहना स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है क्योंकि बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। हालांकि कई वजहों से शरीर में इसकी मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में रात के समय पैरों में दिखने वाले कुछ संकेत इसके बढ़े हुए लेवल का संकेत देते हैं।

    By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Updated: Thu, 03 Jul 2025 05:19 PM (IST)
    Hero Image
    कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के संकेत (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सेहतमंद रहने के लिए शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल रहना जरूरी है। शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (high cholesterol signs in feet) कई सारी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। इतना ही नहीं कुछ मामलों में यह जानलेवा तक साबित हो सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि शरीर में इसका लेवल हमेशा कंट्रोल में ही रहे, लेकिन गलत खानपान और बदलती लाइफस्टाइल अक्सर कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा देती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाई कोलेस्ट्रॉल तब होता है, जब आपके खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत ज्यादा हो जाती है, जिससे दिल का दौरा या स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर पहले ही इसके बारे में संकेत देना शुरू कर देता है। खासकर रात होते ही पैरों में हाई कोलेस्ट्रॉल (cholesterol leg symptoms at night) के कुछ लक्षण नजर आने लगते हैं, जिनकी समय से पहचान कर इसके बढ़ते लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में-

    यह भी पढ़ें- ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए दही में मिलाकर खाएं ये सीड्स, वजन कम करने में भी मिलेगी मदद

    पैरों का ठंडा रहना

    अगर रात के समय अक्सर आपके पैर ठंडे रहते हैं, तो यह संकेत है कि आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है। दरअसल, ठंडे पैर हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण खराब सर्कुलेशन का संकेत होता है। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल ब्लड फ्लो को स्लो कर देता है, जिससे गर्म खून सही तरह शरीर में पहुंच नहीं पाता और इसकी वजह से पैर ठंडे हो जाते हैं, खासकर रात के समय।

    जर्नल ऑफ वैस्कुलर सर्जरी में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, हाई कोलेस्ट्रॉल वाले व्यक्ति अक्सर ठंडे पैर, पैर में दर्द और ऐंठन जैसे लक्षणों का अनुभव करते हैं।

    वैरिकोज वेन्स

    अगर रात होते ही आपको पैर में मुड़ी हुई नसें दिखाई देती है, तो यह संकेत है कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ चुका है। इस तरह की नसों को वैरिकोज वेन्स कहा जाता हैं, जो काली, नीली या गहरे बैंगनी रंग की दिखाई दे सकती हैं। ऐसा अक्सर तब होता है, जब आपकी नसें कमजोर बड़ी हो जाती हैं। इसकी वजह से अक्सर असुविधा, दर्द और रक्त के थक्के या अल्सर जैसी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

    पैरों में सूजन

    अगर आपको रात के समय अपने पैरों या पंजों में सूजन महसूस होती है, तो यह हाई कोलेस्ट्रॉल से जुड़ा हो सकता है। अगर आपको रात के समय अक्सर यह संकेत नजर आ रहा है, तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। साल 2017 में जर्नल ऑफ द अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में पता चला कि हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों में पैरों या पंजों में सूजन का एक महत्वपूर्ण रिस्क फैक्टर होता है।

    सुन्नपन

    रात के समय अगर आपको भी पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन महसूस हो, तो इसे हल्के में न लें। यह भी हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है। यह संकेत है कि आपका ब्लड सर्कुलेशन खराब है और यह आपको नर्व सिस्टम को प्रभावित कर रहा है। इसलिए इसे बिल्कुल भी अनदेखा न करें।

    यह भी पढ़ें- हाथों में नजर आते हैं आयरन की कमी के ये 4 लक्षण, दिखाई देते ही खाना शुरू कर दें ये 5 चीजें

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।