विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीमारियों को दूर रखता है अल्कलाइन वॉटर, किचन में मौजूद चीजों से घर पर ही करें इसे तैयार

By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
Published: Fri, 13 Feb 2026 06:49 PM (IST)

अल्कलाइन वॉटर खासतौर से ट्रीटेड वॉटर होता है। इसे आप बाजार से ले सकते हैं या फिर घर पर भी ...और पढ़ें

अल्कलाइन वॉटर के फायदे और घर पर बनाने के आसान तरीके (Picture Credit- AI Generated)

अल्कलाइन वॉटर के फायदे और घर पर बनाने के आसान तरीके (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आपने भी कई सारे ग्रॉसरी स्टोर, जिम जैसी जगहों पर अल्काइन वॉटर बिकते हुए या किसी सेलिब्रिटी के हाथ में जरूर देखा होगा। इसे पीने वाले लोगों का मानना है कि उन्हें इससे ज्यादा एनर्जी मिलती है, वे कम बीमार पड़ते हैं और एजिंग स्लो हो जाती है। इस तरह के दावों के बीच आइए जानते हैं कि अल्काइन वॉटर कैसे बाकी लिक्विड से अलग और फायदेमंद है।

इस तरह नापते हैं पानी एसिडिक है या अल्कलाइन

लिक्विड के पीएच (PH) के आधार पर यह तय किया जाता है कि वह न्यूट्रल है, एसिडिक या फिर अल्कलाइन। जैसे नॉर्मल पानी का पीएच 7 होता है और बाकी लिक्विड का इससे कम या ज्यादा:

  • पीएच 7: न्यूट्रल
  • 7 से कम पीएच: एसिडिक
  • 7 से अधिक पीएच: एल्कलाइन

ये ड्रिंक्स प्राकृतिक रूप से अल्कलाइन होते हैं

  • नारियल पानी
  • कैमोमाइल, पिपरमेंट या जिंजर टी
  • प्लांट बेस्ड मिल्क जैसे आमंड, कोकोनट
  • पालक, सेलेरी, खीरा या व्हीटग्रास से बने ग्रीन जूस

ये ड्रिंक्स होते हैं नेचुरली एसिडिक

  • नींबू, क्रैनबेरी, संतरा, अनन्नास, सेब जैसे फलों के जूस
  • सोडा
  • कॉफी
  • चाय

अल्कलाइन ड्रिंक्स के ये हैं फायदे

क्या इतना जरूरी है अल्कलाइन वॉटर

सेहतमंद लोगों के लिए थोड़ी मात्रा में अल्कलाइन वॉटर लेना ठीक है। लेकिन यह इतना भी जरूरी नहीं, क्योंकि हाइड्रेशन के लिए सिर्फ इसी पर निर्भर रहना नुकसान पहुंचा सकता है।

इस तरह तैयार कर सकते हैं अल्कलाइन वॉटर

  • लेमन जूस से: वैसे तो नींबू नेचुरली एसिडिक होता है, लेकिन इनमें मिनरल की मात्रा ज्यादा और शुगर की मात्रा कम होने की वजह से पानी को अल्कलाइन बनाने में मदद मिल सकती है। सामान्य टेम्परेचर वाले 300 मिली. साफ पानी में एक नींबू का एक तिहाई से लेकर एक चौथाई रस मिला दें।
  • बेकिंग सोडा: लगभग साढ़े तीन लीटर साफ पानी में आधा टीस्पून बेकिंग सोडा मिला दें। इसे अच्छी तरह घोलें। इस पानी को पीने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें, खासतौर जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है।
  • खीरा, नींबू: एक लीटर साफ पानी में आधे खीरे के स्लाइसेस, आधे नींबू के स्लाइसेस, थोड़े पुदीने के पत्ते। इस पानी को कुछ घंटों के लिए ढककर रख दें। आप चाहें तो एक छोटा टुकड़ा अदरक का भी इसमें डाल सकते हैं।

 इन्हें नहीं पीना चाहिए

  • एसिड रिफ्लक्स का ट्रीटमेंट करा रहे मरीज
  • किडनी डिजीज पेशेंट

यह भी पढ़ें- 30 दिनों तक रोज 3 लीटर पानी पीने से शरीर में होंगे गजब के बदलाव, बता रही हैं न्यूट्रिशनिस्ट