पालक हो या मेथी जाड़े में जरूर खानी चाहिए साग, सेहत को मिलते हैं ये 8 कमाल के फायदे
सर्दी के मौसम में बाजार में कई तरह की साग मिलनी शुरू हो जाती है। पालक मेथी बथुआ सरसों का साग आदि सर्दी में खूब बिकती हैं। इनका स्वाद को लजीज होता ही है साथ ही इनमें पोषक तत्व भी खूब पाए जाते हैं। इसलिए तो इन्हें सर्दियों में जरूर खाना चाहिए। आइए जानते हैं सर्दी के मौसम में साग खाने से मिलने वाले फायदों (Saag Benefits) के बारे में।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Saag Benefits: सर्दियों का मौसम न सिर्फ ठंड लाता है बल्कि, साथ ही कई तरह की मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ाता है। इस मौसम में शरीर को गर्म रखने और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए पौष्टिक खाना का सेवन बहुत जरूरी होता है। ऐसे में साग (Saag for Winters) एक बेहतरीन विकल्प है। सर्दी के मौसम में कई तरह की साग बाजार में देखने को मिल जाती है, जैसे सरसों, मेथी, बथुआ आदि। इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई तरह से फायदा (Benefits of Eating Saag in Winter) पहुंचाते हैं। यहां हम इसी बारे में जानने की कोशिश करेंगे कि कैसे साग खाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
इम्युनिटी बढ़ाता है
सर्दियों में सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां आम होती हैं। साग में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी होता है, जो इम्युनिटी को बढ़ाकर इन बीमारियों से बचाता है। इसके अलावा, साग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल से बचाकर उसे स्वस्थ रखते हैं।
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है
सर्दियों में कई लोगों को कब्ज की समस्या हो जाती है। साग में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखकर कब्ज से राहत दिलाता है। इसके अलावा, साग में पानी की मात्रा भी ज्यादा होती है, जो पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें: सर्दियों में रोज दूध के साथ खाएं एक गोंद का लड्डू, सेहत में नजर आएंंगे कमाल के बदलाव
खून की कमी दूर करता है
सर्दियों में कई लोगों को खून की कमी की समस्या हो जाती है। साग में आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा, साग में फोलिक एसिड भी होता है, जो शरीर में नए ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है।
हड्डियों को मजबूत बनाता है
सर्दियों में हड्डियों में दर्द की समस्या आम होती है। साग में कैल्शियम और विटामिन-डी होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाकर दर्द से राहत दिलाता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
सर्दियों में ठंड के कारण त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। साग में विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं।
वजन नियंत्रण में मदद करता है
सर्दियों में कई लोगों का वजन बढ़ जाता है। साग में कैलोरी कम होती है और फाइबर ज्यादा होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और वजन नियंत्रण में मदद करता है।
दिल के लिए फायदेमंद
सर्दियों में दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। साग में पोटेशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके दिल को स्वस्थ रखता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
सर्दियों में आंखों में जलन और सूखापन की समस्या आम होती है। साग में विटामिन-ए होता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है।
सर्दियों में कौन-कौन से साग खाने चाहिए?
सर्दियों में आप पालक, सरसों का साग, मेथी, बथुआ, चुकंदर के पत्ते, मूली के पत्ते आदि को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इन सभी सागों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें: सर्दी के मौसम में रोज सुबह खाएं एक आंवला, पाचन से लेकर इम्युनिटी तक रहेगी मजबूत
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।