Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Banana Shake Side Effects: बनाना शेक पीने से हो सकते हैं ये नुकसान भी

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Fri, 04 Nov 2022 07:27 AM (IST)

    Banana Shake Side Effects बनाना शेक वैसे तो हेल्दी होता है लेकिन इसका ज्यादा सेवन सेहत को कई तरह से नुकसान भी पहुंचाता है। तो आज के इस लेख में हम बनाना शेक पीने से होने वाले नुकसान के बारे में जानेंगे।

    Hero Image
    Banana Shake Side Effects: बनाना शेक पीने के नुकसान

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Banana Shake Side Effects: वैसे तो केला और दूध दोनों सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन कुछ लोगों का इसे पीने के बाद डाइजेशन खराब हो जाता है, तो वहीं कुछ को सर्दी-जुकाम की  समस्या हो जाती है। तो ऐसा क्यों होता है आज हम इसी के बारे में जानने वाले हैं और अगर आप लगातार इन समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो बंद कर दें बनाना शेक का सेवन। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. बढ़ता है मोटापा

    बनाना शेक में बहुत ज्यादा कैलोरीज मौजूद होती है, जिसके ज्यादा सेवन से मोटापा बढ़ सकता है। और सिर्फ केला ही क्यूं दूध भी हाई कैलोरी फूड है, ऐसे में दोनों को कॉम्बिनेशन बॉडी फैट बढ़ाने का काम करते हैं। तो अगर आप मोटापा कम करने की सोच रहे हैं, तो बनाना शेक पीना पूरी तरह से अवॉयड करें।  

    2. पाचन में गड़बड़ी

    हाई कैलोरी होने के कारण बनाना शेक पीने के बाद पेट एकदम फुल हो जाता है। इसे पचाने के लिए पाचन तंत्र को बहुत ज्यादा काम करना पड़ता है। ज्यादातर फल में अम्लीय पदार्थ मौजूद होते हैं, इस वजह से आयुर्वेद में किसी भी फल को दूध के साथ खाने की सलाह नहीं दी जाती। तो केला भी उन्हीं में शामिल है। बनाना शेक पीने के सेवन से गैस, एसिडिटी व अपच की समस्या भी हो सकती है।

    3. कॉलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा

    बनाना शेक के ज्यादा सेवन से कॉलेस्ट्रॉल का लेवल भी हाई हो सकता है क्योंकि इसमें फैट होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल दिल से दिल की बीमारियों को बुलावा देता है। जिसमें हार्ट अटैक औ स्ट्रोक सबसे आम हैं। तो इसका भी ध्यान रखें।

    4. सर्दी-जुकाम का खतरा

    बनाना शेक से सर्दी, जुकाम, खांसी और छाती में बलगम की समस्या भी बढ़ सकती है। यह साइनस को बढ़ावा देता है। ऐसा इसलिए क्योंकि केले के तासीर ठंडी होती है, जिस वजह से कुछ लोगों को इसे पीने से सर्दी-जुकाम भी हो जाता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik

    comedy show banner
    comedy show banner