Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानें, कैसे वजन कम करने में फायदेमंद साबित होती है 'अर्जुन की छाल', ऐसे करें सेवन

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Thu, 13 Aug 2020 03:24 PM (IST)

    विशेषज्ञों की मानें तो अर्जुन की छाल में हाइपोलिपिडेमिक पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम अथवा नियंत्रित करता है फैट बर्न करता है और हाइपरटेंशन को भी नियंत्रित करता है।

    जानें, कैसे वजन कम करने में फायदेमंद साबित होती है 'अर्जुन की छाल', ऐसे करें सेवन

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। अर्जुन एक आयुर्वेदिक वृक्ष है। इसकी ऊंचाई 60 फ़ीट से अधिक होती है। जबकि यह पेड़ बिहार और मध्य प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में पाया जाता है। इसे सदाहरित पेड़ भी कहा जाता है। आयुर्वेद में इसकी छाल का औषधि रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जुन की छाल के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इससे डायबिटीज़ कंट्रोल होती है, स्तन कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकती है और बढ़ते वजन को नियंत्रित करती है। हालांकि, इसकी तासीर गर्म होती है। इसलिए, सेवन करने से पहले डॉक्टर्स की सलाह अवश्य लें। आइए जानते हैं कि कैसे अर्जुन की छाल वजन कम करने में फायदेमंद साबित होती है और इसका सेवन करें-

    वजन कम करने में है फायदेमंद 

    विशेषज्ञों की मानें तो अर्जुन की छाल में हाइपोलिपिडेमिक पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम अथवा नियंत्रित करता है, फैट बर्न करता है और हाइपरटेंशन को भी नियंत्रित करता है। ऐसे में वजन कम करने में अर्जुन की छाल गुणकारी है। इसके लिए आप रोजाना सुबह और शाम के वक्त अपनी शारीरिक क्षमता अनुसार अर्जुन की छाल का काढ़ा पी सकते हैं। आपको जल्द असर देखने को मिल सकता है।

    डायबिटीज़ को करती है नियंत्रित

    अर्जुन की छाल डायबिटीज़ रोग को भी नियंत्रित करती है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले आधा चम्मच अर्जुन की छाल पाउडर गुनगुने गर्म पानी में मिलाकर पिएं। इससे आपको बहुत जल्द डायबिटीज़ में आराम देखने को मिल सकता है।

    त्वचा के लिए भी है फायदेमंद

    अर्जुन की छाल सेहद और सुंदरता दोनों के लिए गुणकारी है। अगर आप त्वचा की खूबसूरती को बरकरार रखना चाहते हैं, तो अर्जुन की छाल का पाउडर और कपूर को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। इसके बाद जब पेस्ट सूख जाए, तो अपने चेहरे को साफ पानी की मदद से धो लें।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।