Diet For Anemia: एनीमिया की वजह बन सकती है शरीर में खून की कमी, इन 5 फूड आइटम्स से बढ़ाएं हीमोग्लोबिन
खानपान में लापरवाही की वजह से अक्सर खून की कमी होने लगती है जो एनीमिया की वजह भी बन सकती है। ऐसे में इसके लक्षणों की पहचान कर आप इससे बच सकते हैं। शरीर में खून की कमी पूरी करने के लिए ये फूड आइटम्स फायदेमंद होंगे।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diet For Anemia: खानपान में लापरवाही और खराब जीवनशैली इन दिनों कई समस्याओं की वजह बन चुकी है। बीपी, डायबिटीज जैसी कई गंभीर बीमारियां इन दिनों लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। ऐसे में अपने खाने-पीने में बदलाव कर स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। इन दिनों शरीर में खून की कमी होना भी एक आम समस्या बन चुकी है। खून की ज्यादा कमी के चलते लोग एनीमिया का शिकार भी हो जाते हैं। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि समय से इसकी पहचान कर इसका उपचार किया जाए। अगर आपके अंदर थकान,कमजोरी, सांस लेने में तकलीफ, सिर में दर्द, हाथ-पैर ठंडे रहना, त्वचा का पीला पड़ना,चेहरे या पैरों पर सूजन जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो यह खून की कमी हो सकती है। ऐसे में अपनी डाइट में खाने की इन चीजों को शामिल कर आप खून की कमी दूर कर सकते हैं।
सेब
अंग्रेजी में एक कहावत है- 'एन एप्पल अ डे कीप्स द डॉक्टर्स अवे' यानी दिन में एक सेब के सेवन से आपको डॉक्टर्स के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह बात पूरी तरह से सच है, क्योंकि नियमित रूप से सेब खाने से सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं। आयरन का अच्छा स्त्रोत सेब शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने में काफी सहायक है। शरीर में आयरन की कमी पूरी करने के लिए रोजाना इसका सेवन करना फायदेमंद होगा।
चुकंदर
आयरन से भरपूर चुकंदर भी शरीर में खून की कमी पूरी करने में काफी कारगर होता है। ऐसे में लोग जिनके शरीर में आयरन की कमी होती है, उनके लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद है। आपनी डाइट में चुकंदर शामिल करने से एनीमिया से भी बचा जा सकता है।
अनार
शरीर में ब्लड काउंट बढ़ाने के लिए अनार काफी उपयोगी माना जाता है। विटामिन ए, सी, ई और आयरन से भरपूर अनार का आप फल या जूस के तौर पर सेवन कर सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।
पालक
पालक को अगर गुणों की खान कहा जाए, जो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। इसके अंदर विटामिन बी6, ए, सी आयरन, कैल्शियम और फाइबर की भारी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा पालक हीमोग्लोबीन बढ़ाने लिए भी काफी लाभदायक है। ऐसे में इसके सेवन से शरीर में खून की कमी को तेजी पूरा किया जा सकता है।
रेड मीट
लीवर और रेड मीट को भी आयरन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। ऐसे में अगर आप मांसाहारी हैं और आपके शरीर में खून की कमी है, तो इसके सेवन से आप अपने शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।