Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्लड शुगर ही नहीं कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल करता है Tiger Nuts, जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 02 Aug 2023 11:47 AM (IST)

    Tiger Nuts Benefits नट्स में शामिल काजू बादाम पिस्ता सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इनके अलावा आज आपको एक और नट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो पोषक तत्वों का खजाना है। जी हां टाइगर नट्स यानी अर्थ अलमंड दिखने में चने की तरह होता है। यह नट्स पाचन को स्वस्थ रखने के साथ हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसके अन्य फायदे।

    Hero Image
    Tiger Nuts Benefits: टाइगर नट्स के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tiger Nuts Benefits: हम सभी जानते हैं कि नट्स हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। काजू, अखरोट जैसे नट्स शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। लेकिन क्या आपने टाइगर नट्स के बारे में सुना है, जी हां, यह अपने नाम की तरह ही शक्तिशाली पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे और भी कई नामों से जाना जाता है- अर्थ अलमंड, नट घास आदि। इसका उपयोग सदियों से किया जा रहा है। इसकी खेती व्यापक रूप से स्पेन में की जाती है। आप इसका इस्तेमाल नाश्ते के रूप में कर सकते हैं या इसे ड्रिंक में भी शामिल कर सकते हैं। टाइगर नट्स में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आायरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए बेहद जरूरी तत्व हैं। तो चलिए जानते हैं, टाइगर नट्स के फायदे

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाचन तंत्र को दुरुस्त करे

    टाइगर नट्स में अघुलनशील फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जो आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इसके अलावा इनमें कैटालेज, लाइपेस और एमाइलेज जैसे एंजाइम होते हैं, जो पेट से जुड़ी समस्या को कम करते हैं। इससे आपको गैस, अपच और दस्त आदि समस्याओं से आराम मिल सकता है।

    डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

    टाइगर नट्स ब्लड शुगर को सामान्य रखने में मदद करता है। इसमें अमीनो एसिड आर्जिनिन पाया जाता है, जो इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ा सकता है। इसमें मौजूद अघुलनशील फाइबर डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

    बैड कोलेस्ट्रॉल को कंटोल करने में मददगार

    टाइगर नट्स में ओलिक एसिड और विटामिन-ई की मात्रा अधिक होती है। जिससे यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद करता है।

    हड्डियों को मजबूत करने में सहायक

    इसमें कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इनमें मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों के लिए जरूरी होता है। मदद करता है। टाइगर नट्स विटामिन-ई और सी से भी भरपूर होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट हैं, जो हड्डियों को सुरक्षित रखते हैं।

    इम्युनिटी बढ़ाता है

    टाइगर नट्स आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मददगार साबित हो सकता है। इसमें मौजूद तत्व आपकी इम्युनिटी बढ़ाते हैं। अगर आप नियमित रूप से अपनी डाइट में टाइगर नट्स शामिल करते हैं, तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik

    comedy show banner