विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Benefits of Roasted Chana: वेट लॉस से लेकर दिल को स्वस्थ रखने तक, भुने चने खाने के हैं ढेरों फायदे

By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Fri, 15 Sep 2023 07:00 AM (IST)Updated: Fri, 15 Sep 2023 07:20 AM (IST)

Health Benefits of Roasted Chana चने प्रोटीन का समृद्ध स्रोत हैं। कई लोग इसे सुबह या शाम के नाश्ते के ...और पढ़ें

Health Benefits of Roasted Gram: भुने चने खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
Health Benefits of Roasted Gram: भुने चने खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

HighLights

  1. भुने चने में आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
  2. इसे खाने से इम्युनिटी भी मजबूत होती है।
  3. भुने चने खाने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क।Health Benefits of Roasted Chana: : चने खाने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है, जो सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा चने में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोजाना एक मुट्ठी भुने चने खाने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, एनीमिया की समस्या दूर होती है, साथ ही वजन भी नियंत्रित रहता है। आइए जानते हैं भुने चने खाने के अन्य फायदे।

पाचन तंत्र के लिए लाभदायक

रोजाना सुबह भुना चना खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। चने में फाइबर पाया जाता है, जिससे डाइजेशन अच्छा रहता है। इसलिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

डायबिटीज में भी फायदेमंद

डायबिटीज के रोगियों के लिए भी चने फायदेमंद हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

शरीर से टॉक्सिन बाहर करता है

रोजाना सुबह खाली पेट एक मुट्ठी भुने चने खाने से शरीर से टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकालने में मदद मिलती है। जिससे खून साफ होता है और स्किन से जुड़ी समस्या जैसे पिंपल्स, एक्ने आदि नहीं होते हैं।

यह भी पढ़ें: Platelets Count: एलोवेरा से लेकर अनार के जूस तक, प्लेटलेट्स काउंट तेजी से बढ़ाती हैं ये 5 नेचुरल चीजें

इम्युनिटी मजबूत होती है

चने के सेवन से इम्युनिटी भी मजबूत होती है, जिससे मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। सर्दियों के दिनों चने के सेवन से सर्दी-खांसी नहीं होती है।

वजन नियंत्रित रखता है

चने में मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तर भरा रखने में मदद करता है। जिससे भूख नहीं लगती और वजन भी कंट्रोल में रहता है।

दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद

चने में फाइबर के साथ प्रोटीन और विटामिन- B6 भी पाया जाता है, जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम होता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें:  डायबिटीज के मरीजों को जरूर खानी चाहिए ये 5 सब्जियां, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik