Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Poppy Seeds Benefits: पाचन से लेकर हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद है खसखस, जानिए डाइट में कैसे करें शामिल

    Poppy Seeds Benefits खसखस में फाइबर प्रोटीन कॉपर ओमेगा-3 फैटी एसिड कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। ऐसे में आज आपको खसखस के फायदे के बारे में बताएंगे।

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Sun, 28 May 2023 04:09 PM (IST)
    Hero Image
    Poppy Seeds Benefits: पाचन समेत इन समस्याओं में फायदेमंद है खसखस

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Poppy Seeds Benefits: खसखस का नाम आपने तो सुना ही होगा। यह देखने में काफी छोटा होता है, लेकिन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद। आप इसका इस्तेमाल इनका उपयोग मीठे और नमकीन व्यंजनों में कर सकते हैं। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ पोषक सेहत से भरपूर होता है। खसखस दिल को स्वस्थ रखने के साथ पाचन के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। आइए हम खसखस ​​के फायदों के बारे में और भी बहुत कुछ जानेंगे और इसे डाइट में शामिल करने के तरीकों के बारे में भी बताएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खसखस में पाए जाने वाले पोषक तत्व

    खसखस पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैंगनीज, थायमिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो आपको सेहतमंद रखने में मदद करते हैं।

    खसखस के क्या हैं फायदे

    दिल की सेहत के लिए

    खसखस पोटैशियम से भरपूर होता है। यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ दिल से जुड़ी बीमारियों को कम करने में मदद करता है। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें अपनी डाइट में खसखस जरूर शामिल करना चाहिए।

    पाचन में सुधार कर सकता है

    खसखस फाइबर का बेहतरीन स्रोत है। जो मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज को रोकने में मददगार है। पेट से जुड़ी समस्या से राहत पाने के लिए खसखस का सेवन जरूर करें।

    हड्डियां बनती हैं मजबूत

    खसखस में कैल्शियम भरपूर होता है। जिसकी वजह से यह हड्डियों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसके अलावा यह दांतों के लिए भी लाभकारी है।

    दर्द से राहत दिलाने में मददगार

    खसखस में ऐसे गुण होते हैं, जो दर्द को कम करने में सहायक है।

    डाइट में इन तरीकों से शामिल करें खसखस

    सलाद टॉपिंग्स

    लाजवाब स्वाद के लिए आप सलाद पर खसखस का पाउडर छिड़क सकते हैं। इसे स्ट्रॉबेरी या पालक के सलाद में जरूर शामिल करें।

    मसाले

    खसखस ​​का इस्तेमाल व्यंजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए मसाले के रूप में भी किया जा सकता है। स्वादिष्ट करी के लिए क्रीमी पेस्ट बनाने के लिए खसखस का आमतौर पर प्रयोग किया जाता है।

    आप खसखस का इस्तेमाल कर हलवा, रोल या केक भी बना सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik