Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Health Tips: गुड़ और चना खाने से सेहत को मिलते हैं जबरदस्त फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 15 Feb 2023 07:29 AM (IST)

    Health Tips ऊर्जावान रहने के लिए अक्सर बड़े-बुजुर्ग चना और गुड़ खाने की सलाह देते हैं। इसे खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है साथ ही आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। आइए जानते हैं चना और गुड़ खाने के फायदे।

    Hero Image
    Health Tips: गुड़ और चना खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: गुड़ और चने का सेवन सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है। चना प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, तो वही गुड़ में फास्फोरस, आयरन, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। अगर आप नियमित रूप से गुड़ और चने का सेवन करते हैं, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं, गुड़ और चना खाने के फायदे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हड्डियों की सेहत के लिए

    हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए गुड़ और चने का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन और पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों के लिए लाभदायक हैं। गुड़ और चना हड्डियों को स्वस्थ रखने में मददगार है। 

    वजन कम करने में मददगार

    अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो वेट लॉस डाइट में गुड़ और चना शामिल कर सकते हैं। गुड़ और चना मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। गुड़ में मौजूद पोटैशियम वजन घटाने में प्रभावी है।

    पाचन को बेहतर बनाने के लिए

    अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो गुड़ और चने का सेवन कर सकते हैं। ये फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन को सुधारने में मदद करते हैं।

    दिल को स्वस्थ रखने में सहायक

    गुड़ और चने को एक साथ खाने से दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं। इसमें मौजूद पोटैशियम और अन्य पोषक तत्व हार्ट से जुड़ी बीमारियों से बचाते हैं।

    खून की कमी हो सकती है दूर

    अगर आप एनीमिया से पीड़ित हैं, तो चना और गुड़ आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इन दोनों में आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik